विज्ञापन

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिल गया, जानें पुलिस को क्या बताया

Chandranath Rath Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक पुलिस ने ये पता लगाया था कि हत्या में इस्तेमाल बाइक किसके नाम पर रजिस्टर्ड है. अब बाइक मालिक भी पुलिस को मिल गया है.

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिल गया, जानें पुलिस को क्या बताया
चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में नया अपडेट.
  • पुलिस ने चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगा लिया है और उससे पूछताछ जारी है
  • बाइक का रजिस्ट्रेशन बंगाल के पश्चिम बर्धमान आरटीओ कार्यालय में विभाष कुमार भट्टाचार्य के नाम पर था
  • हत्या में इस्तेमाल बाइक चोरी हो चुकी थी, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या चोरी की बाइक का इस्तेमाल वारदात में हुआ
कोलकाता:

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उस बाइक मालिक का पता लगा लिया है, जिसका इस्तेमाल गोली चलाने के लिए किया गया था. मालिक ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई थी. अब सवाल यह है कि क्या सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या में चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल हुआ? 

हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिल गया

 जांच एजेंसियों ने ये तो पहले ही पता लगा लिया था कि वारदात में इस्तेमाल बाइक किसके नाम पर रजिस्टर थी.इस बाइक का मालिकाना संबंध पश्चिम बंगाल के आसनसोल दक्षिण इलाके के बर्नपुर से जुड़ा हुआ है. वाहन के रिकॉर्ड के मुताबिक, बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान आरटीओ कार्यालय में रजिस्टर्ड है. दस्तावेजों में बाइक मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य और उनके पिता का नाम बी. बी. भट्टाचार्य दर्ज है. बाइक का रजिस्ट्रेशन 4 मई 2012 को हुआ था, जो कि 2 मई 2027 तक वैध बताई गई है.

जानें किस के नाम पर रजिस्टर्ड है बाइक

गुरुवार को जांच टीम जब आरटीओ रिकॉर्ड में दिए गए पते (क्वार्टर नंबर AB 7/12, गुरुद्वारा रोड, बर्नपुर, थाना हीरापुर, बर्धमान, पश्चिम बंगाल) पर पहुंची तो पता चला कि वहां विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है उस क्वार्टर में धरमवीर नाम के शख्स रह रहे थे, जो बर्नपुर इस्को कारखाना में काम करते हैं. सूत्रों के मुताबिक, उस बाइक का मालिक पुलिस को मिल गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

कैसे हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या?

सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीजेपी  ने इसे लक्षित हत्या करार दिया है. इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं इलाके में तनाव बढ़ गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ की कार को रोका और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल हुई बाइक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें-LIVE: सुवेंदु अधिकारी या कोई और? कौन बनेगा बंगाल का सीएम, 9 मई को परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण

लेखक के बारे में
img
सौरभ गुप्ता
Associate Editor, News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandranath Rath Murder, West Bengal Murder, Suvendu Adhikari PA Murder, Suvendu Adhikari PA Murder Case, Suvendu Adhikari Pa Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com