विज्ञापन
12 minutes ago

India vs Afghanistan LIVE Score, 3rd ODI Match Updates from MA Chidambaram Stadium, Chennai: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया है. प्रसिद्ध कृष्णा की कहर बरपाती गेंद के सामने अफगान का टॉप ऑर्डर टिक नहीं पाया. टीम को 36 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. अभी तक सभी विकेट प्रसिद्ध ने झटके हैं. बता दें, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफगानिस्तान जहां चार बदलाव के साथ उतरी है तो भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं. टीम इंडिया में हर्ष, प्रसिद्ध और रेड्डी की वापसी हुई है. बता दें, भारतीय टीम पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. भारत की नजरें आज क्लीन स्वीप पर होगी, जबकि अफगानिस्तान अपना सम्मान बचाना चाहेगी. (Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफ़गानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

IND vs AFG Live Score: चलिए चौथा विकेट भी आया

प्रसिद्ध का यह मैच का पांचवां ओवर है और उन्होंने मैच का चौथा विकेट हासिल कर लिया है. दरवेश रसूल को जाना होगा. इस बार श्रेयस अय्यर ने कैच लपका. गेंद का पीछा किया और शानदार कैच उपकप्तान का. रसूली ने काउंटरअटैक करने की कोशिश की और कीमत चुकाई. एक्ट्रा बाउंस के चलते विकेट मिला, एक बार फिर. फुल गेंद थी, रसूल गेंद की लाइन में ही लॉफ्ट करना चाहते थे, लेकिन अतिरिक्त बाउंस के चलते गेंद बल्ले से ऊपरी हिस्से पर लगी और एक्सट्रा कवर की दिशा में गई. अय्यर मिड ऑफ से गेंद के नीचे दौड़े. यह आसान कैच नहीं था, लेकिन अय्यर की नजरें आखिरी तक गेंद पर ही थी. 
9.2 ओवर: अफगानिस्तान 36/4

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को तीसरी सफलता

प्रसिद्ध एक ही लेंथ पर लगातार विकेट डाल रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है. अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया. इब्राहिम ज़द्रान को जाना होगा. रोहित शर्मा का स्लिप में अच्छा कैच. तीनों विकेट लगभग एक जैसे रहे हैं. इस बार लाइन ऑफ स्टंप के थोड़ी करीब थी. इब्राहिम ने इसे पुश करने की कोशिश की और शरीर से दूर खेले. आउटसाइड-एज लगा और गेंद पहली स्लिप में रोहित के पास गई. रोहित ने यह तीसरा कैच लिया है और यह आज उनके द्वारा लिए गए तीन कैच में सबसे कंट्रोल्ड कैच रहा. इब्राहिम ज़द्रान 11 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान के बल्लेबाज प्रसिद्ध को खेल ही नहीं पा रहे हैं. 

7.2 ओवर: अफगानिस्तान 28/3

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को दूसरी सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा को मैच की दूसरी सफलता मिली. रहमत शाह को जाना होगा. अपनी नेचुरल लेंथ पर विकेट निकाला. बैक ऑफ ए लेंथ डिलीवरी. रहमत क्रीज में पीछे रहे और उन्होंने बैट का फेस बंद कर दिया. लीडिंग-एज रोहित के पास गई और उन्होंने उसे लपक लिया. रहमत को लगा कि गेंद एंगल से आ रही है और इसलिए उन्होंने इसे लेग-साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद अपनी लाइन में रही और एज लग गया. रहमत शाह सिर्फ 5 रन बना पाए. प्रसिद्ध किस कदर कहर बरपा रहे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 3 ओवर फेंके हैं, जिसमें दो मेडन हैं और दो विकेट ले चुके हैं. 


6.0 ओवर: अफगानिस्तान 26/2

IND vs AFG Live Score: प्रसिद्ध को आते ही सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी के बाद पहली ही गेंद पर विकेट निकाला है. उन्होंने गुरबाज को अपने जाल में फंसाया.  यह एक बड़ा विकेट है क्योंकि गुरबाज़ अफ़गानिस्तान के लिए इन-फ़ॉर्म बैटर रहे हैं. अच्छी लेंथ पर गेंद फेंकी और सफलता आई. ना फुल ना शॉर्ट. गुरबाज आधे मन से फ़ॉरवर्ड ब्लॉक के लिए गए. आउटसाइड-एज लगा. पहसे स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथ में गेंद अच्छी हाइट पर आई. रोहित ने कोई गलती नहीं की. रहमानुल्लाह गुरबाज़ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए.  इससे पहले, गुरनूर बरार ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए.
1.1 ओवर: अफगानिस्तान 5/1

IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. शाहिदी ने कहा है कि विकेट सूखा और हार्ड है और बैटिंग के लिए ट्रैक अच्छा है. अफगानिस्तान आज चार बदलाव के साथ उतरी है. वहीं टॉस के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है वह भी पहले बल्लेबाजी करते. गिल ने बताया कि प्रसिद्ध, हर्ष और रेड्डी की वापसी हुई है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफ़गानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

IND vs AFG LIVE Score: क्लीन स्वीप पर भारत की नजरें

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज चेन्नई के चेपॉक में भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अभी कई प्रयोग कर रही है. इस मुकाबले के लिए हर्षित भारत का हिस्सा हैं. देखना होगा कि क्या आज उन्हें मौका मिलता है या नहीं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान है, जिसकी कोशिश आज का मैच जीतकर सम्मान बचाने की होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket, Live Cricket Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com