हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाती ने ही अपने नाना की 60 बार चाकू से वार करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक नाना ने कंपनी का डायरेक्टर बनने को लेकर हुए विवाद के बाद ऐसा किया. इस दौरान बेटे को रोकने की कोशिश में मां भी घायल हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना 460 करोड़ रुपये के समूह के सीएमडी थे और कंपनी में डायरेक्टर बनाए जाने को लेकर उनके और नाती के बीच विवाद हो गया था. नाते ने उनसे शेयर की मांग की थी लेकिन जब नाना ने ऐसा करने से मना कर दिया तो नाती ने नाना की चाकू घोपकर हत्या कर दी.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक नाती अमेरिका से हाल ही में लौटा है और वह नशे में था. बता दें कि 86 वर्षीय जनार्दन राव को बिजनेसमेन थे और वो अक्सर ही किसी न किसी तरह से लोगों की मदद करते रहते थे. वह वेलजन समूह के मालिक थे. वेलजन समूह हाइड्रोलिक्स उपकरण, जहाज निर्माण, ऊर्जा, औद्योगिक अनुप्रयोगों आदि में काम करता है. दोनों मां और बेटा सोमाजीगुड़ा, राव के घर आए हुए थे. 28 वर्षीय युवक, अमेकिा में पीजी खत्म कर के वापस आया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं