विज्ञापन
This Article is From May 16, 2025

पिता नहीं हैवान हो! 14 दिन के मासूम की चाकू से घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जगत सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है. उसने कथित तौर पर अपनी ही बच्ची की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसके शव को फेंक दिया.

पिता नहीं हैवान हो! 14 दिन के मासूम की चाकू से घोंपकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हैदराबाद:

एक बच्ची जिसने 14 दिन पहले ही इस दुनिया में कदम रखा था, उसके पिता ने बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी. जब ये आरोपी बच्ची पर चाकू से वार कर रहा होगा, तो उसे कितना दर्द हुआ होगा. इसकी कल्पना करते ही रूह कांप रही है... ये खौफनाक मामला हैदराबाद के गोलकुंडा पुलिस थाने का है. बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है और उसने नवजात के गले में चाकू घोंपकर उसकी हत्या की. बच्ची को मारने के बाद आरोपी ने शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया. आरोपी की पत्नी को जब अपनी बच्ची की हत्या का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी जगत सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है. उसने कथित तौर पर बच्ची को चाकू घोंपकर उसके शव को फेंक दिया. पुलिस के अनुसार, "कल सुबह करीब 2 बजे, नेपाली नागरिक जगत नामक व्यक्ति, जो एक साल से एक अपार्टमेंट में चौकीदार के रूप में रह रहा था, ने अपनी 14 दिन की बच्ची की हत्या कर दी."  मामले की जानकारी देते हुए  गोलकुंडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने कहा आरोपी ने बच्ची की गर्दन पर चाकू घोंप दिया और मृत बच्ची के शव को टोलीचौकी में कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया. आरोपी ने अपराध के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है. आगे की जांच जारी है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Crime New, 14-day-old Baby Killed, Father Killed Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com