विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

अच्छा हुआ आपने चैंपियंस ट्रॉफी में हमारी हार का जिक्र नहीं किया... जब न्यूजीलैंड पीएम के मजाक पर खिलखिला कर हंस पड़े पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में सक्रिय भारत विरोधी तत्वों खासकर खालिस्तान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया.

अच्छा हुआ आपने चैंपियंस ट्रॉफी में हमारी हार का जिक्र नहीं किया... जब न्यूजीलैंड पीएम के मजाक पर खिलखिला कर हंस पड़े पीएम मोदी
न्यूजीलैंड के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान न्यूजीलैंड के पीएम ने उनसे एक ऐसा मजाक किया. जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. न्यूजीलैंड के पीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं इस बात की सराहना करता हूं कि पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार का जिक्र नहीं किया और मैंने भी भारत में न्यूजीलैंड की जीतों का कोई जिक्र नहीं किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि आइये इसे ऐसे ही रहने देते हैं और अब हम कूटनीतिक विवाद से बचें. 

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी और लक्सन के बीच हुई बैठक

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई. इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में सक्रिय भारत विरोधी तत्वों खासकर खालिस्तान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यूजीलैंड सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग' का उद्घाटन किया. यह प्रमुख सम्मेलन भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर केंद्रित है. इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस आयोजन का 10वां संस्करण खास होने जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा जैसे प्रमुख नेता शामिल होंगे.

किस-किस सेक्टर के लोगों की शिरकत

‘रायसीना डायलॉग' का आयोजन विचारक संस्था ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन' द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि 20 देशों के विदेश मंत्रियों सहित कई प्रभावशाली नेता इस विचार-विमर्श का हिस्सा होंगे.
 

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, New Zealand PM Modi, NZ PM Met PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com