विज्ञापन

अमित शाह, नड्डा और जितेंद्र सिंह की 4 घंटे की बैठक, फिर गीतांजली को फोन; वांगचुक का अनशन खत्म कराने की इनसाइड स्टोरी

सोनम वांगचुक ने अपने अनशन समाप्त करने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. रात में ही उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसके बारे में बताया. फिर सुबह यू-ट्यूब पर 11 मिनट 30 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने पूरी कहानी बताई. सोनम वांगचुक और सरकार के बीच सहमित कैसे बनी, पढ़ें इनसाइड स्टोरी.

अमित शाह, नड्डा और जितेंद्र सिंह की 4 घंटे की बैठक, फिर गीतांजली को फोन; वांगचुक का अनशन खत्म कराने की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन समाप्त किया. सरकार और सोनम में सहमति कैसे बनी जानिए
NDTV
  • बीती रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया.
  • सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला कैसे लिया? इसकी इनसाइड स्टोरी अब सामने आई है.
  • मिली जानकारी के अनुसार इस मसले पर कल अमित शाह, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच 4 घंटे की मीटिंग हुई थी.
नई दिल्ली:

Sonam Wangchuk Hunger Strike: NEET पेपर लीक के खिलाफ 26 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बीती रात अपना अनशन समाप्त कर दिया. कॉकरोज जनता पार्टी के साथ सोनम वांगचुक पहले जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे. 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई. बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां बीती रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अनशन समाप्त किया. वांगचुक ने अपने अनशन समाप्त करने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. रात में ही उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसके बारे में बताया. फिर सुबह यू-ट्यूब पर 11 मिनट 30 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने पूरी कहानी बताई. 

सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त किए जाने का जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने स्वागत किया है. जंतर-मंतर से कई वीडियो सामने आए जिसमें प्रदर्शनकारी वांगचुक का अनशन समाप्त किए की खबर मिलने के बाद नाचते-गाते दिखे. 

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो संदेश में कहा- हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.

सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला कैसे लिया? इसकी इनसाइड स्टोरी अब सामने आई है. आईए जानते हैं...

अमित शाह, नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच 4 घंटे की मीटिंग

सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर गुरुवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. यह बैठक करीब चार घंटे तक चली. बैठक के दौरान सरकार ने सोनम वांगचुक की मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने का निर्णय लिया और उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

जितेंद्र सिंह वांगचुक की पत्नी गीतांजली को किया फोन

गृह मंत्री के निर्देश पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक की पत्नी से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने वांगचुक से अनशन समाप्त करने का भी आग्रह किया.

इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक को सरकार का लिखित आश्वासन पत्र व्यक्तिगत रूप से सौंपा.

सोनम वांगचुक को लिखित आश्वासन सौंपते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह.

सोनम वांगचुक को लिखित आश्वासन सौंपते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह.

केंद्रीय मंत्रियों ने यह भी बताया कि सरकार संवाद प्रक्रिया के तहत कल सीजेपी (CJP) प्रतिनिधिमंडल को एक निष्पक्ष स्थान पर वार्ता के लिए आमंत्रित करेगी. सूत्रों के अनुसार यह बातचीत आज 12.30 बजे दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी.

अगले सप्ताह में संसद में पेश होगा विधेयक

बातचीत के दौरान वांगचुक को आश्वस्त किया गया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के ढांचे के तहत एक नया विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा. इस प्रस्ताव को आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की संभावना है. पीएम मोदी ने भी अपने वीडियो संदेश में इस बात की जानकारी दी है. 

प्रदर्शनकारियों से बात कर लद्दाक लौटना चाहते हैं वांगचुक

सोनम वांगचुक ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि वे लद्दाख वापस लौटना चाहते हैं. उन्होंने सरकार को यह भी भरोसा दिलाया कि लद्दाख लौटने से पहले वे आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों से संवाद करेंगे. वांगचुक ने कहा कि वे छात्रों से सरकार के आश्वासनों पर विश्वास बनाए रखने की अपील करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल लोग किसी भी असामाजिक तत्व के प्रभाव में न आएं, जो आंदोलन को कमजोर कर सकते हैं.

उन्होंने सरकार को आश्वस्त किया कि वे शांतिपूर्ण और रचनात्मक संवाद की वकालत जारी रखेंगे तथा प्रदर्शनकारियों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करेंगे, ताकि वार्ता प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

यह भी पढ़ें - वांगचुक का अनशन खत्म, रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन
यह भी पढ़ें - CJP और सरकार के बीच आज होगी बातचीत, छात्रों की ये 4 बड़ी मांगें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Hunger Strike, Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends, Paper Leak Case, Sonam Wangchuk Cjp Hunger Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com