मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक किशोरी से बलात्कार के आरोपी शख्स का घर बुधवार को गिरा दिया जाएगा, क्योंकि वह कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है.
ज़ख्मी हालत में फटे हुए कपड़े पहने घर-घर जाकर मदद की गुहार करती 15-वर्षीय किशोरी का वीडियो पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिससे देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ गई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रेप केस के आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर भरत सोनी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल जेल में बंद है, और केस की सुनवाई शुरू होनी बाकी है. इस बीच, उज्जैन नगर निगम का कहना है कि भरत सोनी का परिवार कई साल से सरकारी ज़मीन पर बने घर में रह रहा है.
निगमायुक्त रोशन सिंह का कहना है कि ज़मीन सरकार की है, इसलिए इश घर को ढहाने के लिए किसी तरह का नोटिस दिए जाने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि नगर निगम बुधवार को मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगा.
भरत की गिरफ़्तारी से पहले लम्बी तफ़्तीश चली थी, जिस दौरान लगभग 700 CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला गया था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय वर्मा ने NDTV को बताया है, "तफ़्तीश में 30-35 लोग शामिल थे, और किसी को भी तीन-चार दिन तक सोना भी नसीब नहीं हुआ..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं