पंजाब के जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है. आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही है. ताजा मामला वडाला चौक के अधीन आते टॉवर एंक्लेव का है. जहां एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और बुरी तरह से बच्चे को घायल कर दिया. घायल बच्चे की पहचान 6 साल के सार्थिक के रूप में हुई है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे के पिता देवनाथ भाटिया ने कहा कि आज मेरे बेटे को कुत्ते ने काटा है, कल किसी ओर के साथ बड़ा हादसा हो सकता है. बच्चों को गली में खेलने से रोका नहीं जा सकता.
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा गली में खड़ा था, इस दौरान सामने से कुत्ता भागकर आया और उसे काटने लग गया. बच्चा अपनी जाने बचाने के लिए सामने घर के गेट तक गया, लेकिन कुत्ता उसे वहां पर बुरी तरह से जमीन पर लेटाकर नोचने लग गया. बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर गली के लोग भागकर आए और उन्होंने कुत्ते के चुंगल से बच्चे को बचाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हादसे से बुरी तरह से डरा बच्चा
परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्चे के मन में डर इतना भर गया कि वह किसी से बात नहीं कर रहा था. घटना में गनीमत यह रही उसे ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई है. बच्चे की बाजू पर कुत्ते ने बुरी तरह से नोचा है. बच्चे की बाजू पर एक इंच से अधिक गहरे कुत्ते ने घाव दिए है.
परिजनों ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में जब बेटे को टीका लगवाने गए तो हैरान रह गए, जहां उन्हें डॉक्टरों से पता चला कि एक दिन में 50 केस कुत्ते काटने के उनके पास आए थे. इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से कुत्तों का हल करने की अपील की है. इलाके के लोगों ने मिलकर सरपंच संगीता रानी से बात की. सरपंच ने आवारा कुत्तों को खाना ना देने की लोगों से अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं