विज्ञापन

हिमाचल में बिजली सस्ती, सरकार ने रेट कम करने का किया फैसला; जानें कब से नई दरें लागू

हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी बहुत राहतभरी खबर सामने आई है. सरकार ने राज्य में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में कटौती की है.

हिमाचल में बिजली सस्ती, सरकार ने रेट कम करने का किया फैसला; जानें कब से नई दरें लागू
हिमाचल में बिजली की दर में कमी

हिमाचल प्रदेश की सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब प्रदेश में बिजली सस्ती हो गई है. वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में कटौती की गई है. बिजली नियामक आयोग के आदेश के मुताबिक, हिमाचल में सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क की दरों में कटौती का निर्णय लिया गया है. यह कटौती सभी श्रेणियों- घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं पर लागू होगी. बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2026 लागू होगा. 

बिजली उपभोक्ताओं मिलेगी राहत

बिजली नियामक आयोग ने बुधवार को HPSEBL के लिए शुल्क कटौती का आदेश जारी किया है. इस कटौती से आम परिवारों, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को मामूली लेकिन सकारात्मक राहत मिलेगी. आयोग ने पिछली अवधियों के लिए समायोजन करने के बाद, 2026-27 के लिए एचपीएसईबीएल की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का अनुमान 8,636.16 करोड़ रुपये लगाया है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 8,403.25 करोड़ रुपये था. 

प्रति यूनिट कितनी सस्ती हुई बिजली

समायोजन के बाद एचपीएसईबीएल के लिए आपूर्ति की औसत लागत का अनुमान आयोग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.75 रुपये प्रति यूनिट लगाया गया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के लिए यह 6.76 रुपये प्रति यूनिट था. इसी के अनुरूप आयोग ने उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए वर्तमान में प्रचलित बिजली दरों में एक पैसा प्रति यूनिट की दर से कमी की है.

60 यूनिट तक की खपत वाले 'लाइफलाइन' उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 4.71 रुपये प्रति यूनिट होगा, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1-125 यूनिट के स्लैब में 5.44 रुपये प्रति यूनिट और 125 यूनिट से अधिक होने पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट होगा.

यह भी पढे़ं-

CM की आधी, मंत्रियों की 30 तो विधायकों की 20 फीसदी, हिमाचल में किसकी कटेगी कितनी सैलरी?

हिमाचल बजट में सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, दूध ₹10 महंगा खरीदेगी सरकार; कांगड़ा में बनेगी एयरोसिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanchal Electricity Rate, Himanchal New Electricity Rate, Himachal Electricity Rate Changes, Electricity Cheaper In Himachal, Himanchal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com