Kal Ka Mausam 17 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मॉनसून ने कई राज्यों से विदाई ले ली है, लेकिन अभी भी बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 17 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के मुताबिक कल देशभर के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और बंगाल तक शामिल हैं. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-NCR में बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है. कल राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में भी कल बादल और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.
झारखंड में 4 दिन बारिश का अलर्ट
झारखंड में 17 सितंबर से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने कल देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत राज्य के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, '17 से 20 सितंबर तक राज्यभर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.'
यूपी के कई जिलों में बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. अब मॉनसून विदाई ले रहा है और बारिश की गतिविधियां भी कम हो गई हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी कल बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कल बिहार में ज्यादातर जगहों पर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. 18 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कल मध्यम से लेकर तेज बिजली कड़कने का भी अलर्ट है.
Weather Systems, Forecast and Warnings :
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 16, 2026
Weather Systems, Forecast and Warnings
Conditions are becoming favourable for withdrawal of Southwest Monsoon from some parts of West Rajasthan around 19th September, 2026.
Yesterday's Low-Pressure Area over southwest Rajasthan adjoining… pic.twitter.com/s1XVkt2jpb
पंजाब में कल कई जगह बारिश
इधर पंजाब और आसपास के राज्यों में भी कल बारिश के आसार हैं. IMD का कहना है कि कल पंजाब में कई जगहों पर व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में कल बारिश का अलर्ट जारी किया है. असम और मेघालय में कल कई जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. कुछ जगह बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश का अलर्ट: बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय.
- आंधी और बिजली गिरने की संभावना: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ.
- व्यापक बारिश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा.
यह भी पढ़ें: कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश, MP-बंगाल में अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं