विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2025

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्में शुरू, जानें कौन हैं पंजाब की अमरीन जो बनेंगी प्रतिभा सिंह की बहू?

विक्रमादित्य और अमरीन की शादी की मुख्य रस्में चंडीगढ़ में संपन्न होंगी. इसके बाद शिमला में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा.

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्में शुरू, जानें कौन हैं पंजाब की अमरीन जो बनेंगी प्रतिभा सिंह की बहू?
  • हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं
  • विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब के किसान परिवार की डॉक्टर अमरीन कौर से हुई है
  • शादी के मुख्य समारोह चंडीगढ़ में होंगे और बाद में शिमला में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश एक बड़ी शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है. प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. यह शादी हिमाचल और पंजाब के बीच रिश्तों की नई डोर भी बनने जा रही है, क्योंकि उनकी जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं. पंजाब के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली डॉ. अमरीन कौर सेखों.

चंडीगढ़ में सगाई, शिमला में होगा रिसेप्शन

दोनों की सगाई हाल ही में चंडीगढ़ में हुई, जिसमें करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए. विक्रमादित्य और अमरीन की शादी की मुख्य रस्में चंडीगढ़ में संपन्न होंगी. इसके बाद शिमला में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा. बताया जा रहा है कि इस रिसेप्शन में हिमाचल की राजनीति के बड़े चेहरे, कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता, नौकरशाह और कई खास मेहमान शामिल होंगे. शिमला के ऐतिहासिक होटल और राजसी माहौल इस आयोजन को खास बनाएंगे.

कौन हैं अमरीन कौर?

दुल्हन अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. अमरीन की सादगी और पेशेवर पहचान उन्हें अलग बनाती है. उनके परिवार की जड़ें पंजाब की मिट्टी से गहराई से जुड़ी हैं और अब वे हिमाचल की राजनीति से जुड़े शाही परिवार की बहू बनने जा रही हैं. उनके पिता का नाम सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और मां का नाम सरदारनी ओपिंद्र कौर हैं. ये लोग चंडीगढ़ सेक्टर-2 के रहने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजनीतिक परिवार की नई बहू

अमरीन की शादी के बाद वे हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की बहू बनेंगी. प्रतिभा सिंह न केवल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, बल्कि खुद भी राजनीति में मजबूत पहचान रखती हैं. ऐसे में यह शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं है, बल्कि सियासी हलकों में भी इसकी गूंज है. विक्रमादित्य सिंह पहले से ही हिमाचल राजनीति में सक्रिय हैं और युवा चेहरों में गिने जाते हैं. उनकी यह शादी राज्य की राजनीतिक चर्चा में और रंग भर देगी.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार और परंपरा का संगम

विक्रमादित्य सिंह के परिवार का शाही और राजनीतिक इतिहास बेहद समृद्ध रहा है. वीरभद्र सिंह को ‘राजा साहब' के नाम से जाना जाता था और उनका कद हिमाचल की राजनीति में आज भी अजेय है. ऐसे परिवार में पंजाब की अमरीन कौर का आना, दोनों राज्यों के सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करेगा. शादी की रस्मों में जहां आधुनिकता का रंग होगा, वहीं पारंपरिक रीति-रिवाज भी निभाए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

रिसेप्शन में पहुंचेंगे देश विदेश से दिग्गज

शादी के बाद शिमला में होने वाला रिसेप्शन एक बड़ा आयोजन माना जा रहा है. यहां राजनीतिक चर्चा से लेकर सामाजिक मुलाकातों तक का माहौल रहेगा. हिमाचल की राजनीति में इस शादी को लेकर पहले से ही उत्साह है.

विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर की शादी न केवल पारिवारिक उत्सव है बल्कि यह हिमाचल और पंजाब के सामाजिक-सांस्कृतिक रिश्तों का उत्सव भी है. राजनीति से जुड़े इस परिवार की नई बहू के रूप में अमरीन का स्वागत पूरे राज्य में उत्सुकता का विषय है. यह शादी आने वाले दिनों में हिमाचल की सियासत और समाज दोनों में चर्चा का केंद्र बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें-: नवरात्रि पर दिल्ली में भी मीट बैन? BJP विधायकों ने नॉनवेज पर रोक की बुलंद की आवाज तो मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikramaditya Singh Marriage, Amreen Kaur Sekhon, Virbhadra Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com