विज्ञापन

पुलिस का रौब दिखा नेपाली मजदूर को लूटा,कुल्लू में फर्जी अधिकारी बनकर 5000 रुपये ऐंठने वाला शातिर गिरफ्तार

Himachal news: कुल्लू के भुंतर में पुलिसकर्मी बनकर नेपाली नागरिक से 5,000 रुपये की ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान मोहित शर्मा के रूप में हुई.

पुलिस का रौब दिखा नेपाली मजदूर को लूटा,कुल्लू में फर्जी अधिकारी बनकर 5000 रुपये ऐंठने वाला शातिर गिरफ्तार
आरोपी के साथ पुलिस
PTI

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस की वर्दी या रौब दिखाकर धोखाधड़ी करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. एक व्यकित ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक नेपाली नागरिक से  सुनसान जगह पर ले जाकर 5,000 रुपये ऐंठने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया है.

हेलमेट पहनकर आया और सुनसान जगह पर ले जाकर धमकाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिले राम ने शुक्रवार को भुंतर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 26 मार्च को सैनिक चौक भुंतर के पास स्कूटी सवार युवक हेलमेट पहनकर आया और वहां खड़े नेपाली मजदूर दिले राम को रोक लिया. आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दी और जबरन अपनी स्कूटी पर बैठा लिया.  साथ ही सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उसकी तलाशी ली.  जेब में रखे जबरन 5,000 रुपये ले लिए.वारदात के बाद आरोपी यह कहकर फरार हो गया कि वह 'बड़े अधिकारी' को लेकर आ रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी.

पुलिस की वर्दी पहन कर की ठगी

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं लौटा, तो पीड़ित को अपने साथ हुई लूट का एहसास हुआ . इस पर उसने भुंतर थाना में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद मामले की जांच के लिए टीम गठित की. पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान कुल्लू के ढालपुर के रहने वाले मोहित शर्मा ( 34 ) के रुप में हुई. जिसे पीड़ित को पुलिस की वर्दी पहन कर ठगी की थी.  आरोपी की पहचान सामने आने के बाद पुलिस नेतेजी दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से धर दबोचा.

गहन पूछताछ जारी

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अभी हिरासत में है और उससे लूटी गई राशि और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी की बरामदगी अभी बाकी है . साथ ही गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं.

यह भी पढ़ें; kullu News: पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी नशे में धुत पत्नी, नीचे गिरी तो मचा हड़कंप; वायरल हुआ वीडियो

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com