इजरायल की सेना इस समय कई मोर्चों पर दुश्मनों का सामना कर रही है. गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जंग के बीच इजरायल सेना ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह पर भी हमले कर रही है. हिजबुल्लाह के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इजरायल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान पर हमले किये, जिसमें एक शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर मारा गया है. गाजा पट्टी में पिछले कई महीनों से इजरायल और हमास के लड़ाकों के बीच जंग हो रही है. इस बीच हमास के समर्थन में कई समूह उतर आए हैं, जिसमें से एक हिजबुल्लाह भी है.
पहली बार किसी "कमांडर" की हत्या की घोषणा
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने एक बयान में इजरायली बलों के साथ सीमा पार संघर्ष के तीन महीने में पहली बार एक "कमांडर" की हत्या की घोषणा की है. इसमें कहा गया कि विसाम हसन ताविल की मौत "यरुशलम की सड़क पर" हुई, यह बात शिया मुस्लिम आंदोलन में इजरायल द्वारा मारे गए सेनानियों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. एक सुरक्षा सूत्र ने एएफपी को बताया कि ताविल की इजरायली सीमा के पास, दक्षिण में हिजबुल्लाह के ऑपरेशन को चलाने में मुख्य भूमिका थी.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इजरायली सेना ने नहीं की कमांड की मौत की पुष्टि
अधिकारी ने सुरक्षा कारणों से नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि कमांडर, जो समूह में कई अन्य शीर्ष पदों पर था, दक्षिण में उसकी कार को इजरायल द्वारा निशाना बनाया गया. इस हमले में विसाम की मौत हो गई. हालांकि, जब इजरायली सेना से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के "सैन्य ठिकानों" पर हमला किया गया था, लेकिन ताविल की मौत पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की.
कासिम सोलेमानी के साथ ताविल की तस्वीरें...
हिजबुल्लाह ने आंदोलन के नेताओं के साथ-साथ शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सोलेमानी के साथ ताविल की तस्वीरें जारी कीं, जिन्होंने 2020 में अमेरिकी हमले में मारे जाने तक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के विदेशी अभियानों का नेतृत्व किया था. अन्य तस्वीरों में उन्हें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह और समूह के पूर्व शीर्ष कमांडर इमाद मुगनियेह के साथ दिखाया गया है, जो 2008 में सीरिया में कार बम विस्फोट में मारे गए थे, जिसका आरोप इजरायल पर लगाया गया था.
ताविल सीरिया में हिजबुल्लाह के पूर्व सैन्य कमांडर मुस्तफा बदरेडदीन के साथ भी दिखाई दिया, जिनकी 2016 में मृत्यु हो गई थी और उन्हें लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफिक हरीरी की हत्या के लिए एक अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था. 7 अक्टूबर को इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद सीमा पार इजराइली बलों के साथ लगभग रोजाना गोलीबारी शुरू होने के बाद से, ताविल इस संघर्ष में मारे जाने वाला सर्वोच्च रैंकिंग वाला हिजबुल्लाह सदस्य है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं