दिल्ली में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुलाकात के साथ ही झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बुधवार को नए झारखंड भवन का उद्घाटन करने दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद ने एक साथ चुनाव लड़ा था. गठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में अच्छी सफलता मिली थी.
पिछले हफ्ते पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे चंपई सोरेन के बीजेपी जाने से झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. चंपई सोरेन झारखंड के सरायकेला इलाके से आते हैं जहां 14 विधानसभा की सीटें हैं. इस क्षेत्र में बीजेपी का आज एक भी विधायक नहीं है. जबकि कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 विधायक हैं. बीजेपी इस इलाके में चंपई सोरेन को चुनाव मैदान में उतारकर इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है. हालांकि कांग्रेस चंपई सोरेन को कोई "चुनावी फैक्टर" नहीं मानती.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चंपई सोरेन फैक्टर नहीं: राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने एनडीटीवी से कहा, "चंपई सोरेन झारखंड की राजनीति में अब कोई फैक्टर नहीं हैं. एक भी विधायक उनके साथ नहीं गया है जो दिखाता है कि चम्पई सोरेन अकेले पड़ गए हैं. बीजेपी के खेमे में पूर्व मुख्यमंत्रियों की कमी नहीं है. रघुबर दास झारखण्ड की राजनीति में वापस आने के लिए तत्पर हैं लेकिन उन्हें गवर्नर बनाकर रखा गया है. इसका झारखंड की राजनीति पर असर नहीं पड़ेगा".
जब एनडीटीवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चंपई सोरेन के बारे में पूछा तो वह सीधे कुछ भी बोलने से बचते दिखे. हेमंत सोरेन ने एनडीटीवी से कहा, "चंपई सोरेन बीजेपी में गए हैं. मैं चाहूंगा इस विषय पर जो भी सवाल है वह बीजेपी के लोगों से पूछा जाए. जाहिर है, झारखंड में चुनाव करीब आने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही है और चुनावी राजनीति दिलचस्प होती जा रही है.
ये भी पढ़ें-:
मइंयां सम्मान योजना के खिलाफ याचिका पर बोले सोरेन : बहनों- माताओं की खुशी रास न आई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं