विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2022

कर्मचारियों को हेमंत सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल ने सोमवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

कर्मचारियों को हेमंत सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि
रांची:

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल ने सोमवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से प्रभावी होगी. एक अधिकारी ने बताया कि इस फैसले से 1.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा. उन्होंने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि इस फैसले के साथ ही राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है.

ये भी पढ़ें :-

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से सैफई पहुंच रहे लोग भूचाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren, DA, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com