दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड 126एमएम बारिश दर्ज की गई. जगह-जगह जलजमाव से पूरी दिल्ली लगभग थम-सी गई. दिल्ली में मॉनसून सीज़न की कुल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा. इस दौरान लोग जलभराव से काफ़ी परेशान हुए. कई इलाकों में अभी तक पानी भरा हुआ है. कुछ जगह पेड़ गिर गए. ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सभी मंत्रियों और मेयर को फील्ड में उतरकर लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के निर्देश दिये हैं. सभी विभागों के अफ़सरों की रविवार की छुट्टी कैंसिल करके, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये हैं.
कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीज़न की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 9, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मानसून के बादल इस समय लगभग पूरे देश में बरस रहे हैं. कश्मीर से केरल तक में भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई और दिल्ली में मौसम की पहली ‘बहेद भीषण बारिश' दर्ज की गई.
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है. अधिकारी के मुताबिक, शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी.
मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. रिज, लोधी रोड और दिल्ली विश्वविद्यालय के मौसम केंद्रों पर क्रमशः 134.5 मिलीमीटर, 123.4 मिलीमीटर और 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार, 15 मिलीमीटर से कम बारिश ‘हल्की', 15 मिलीमीटर से 64.5 मिलीमीटर ‘मध्यम', 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर ‘भारी' और 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर ‘बेहद भारी' बारिश की श्रेणी में आती है। वहीं, 204.4 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज होने पर इसे ‘बेहद भीषण' बारिश की श्रेणी में रखा जाता है.
भारी बारिश के कारण शहर के कई मैदानों, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया और सड़कों पर भारी जाम लग गया. सोशल मीडिया मंचों पर सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते लोगों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, जिसने शहर के जल निकासी बुनियादी ढांचे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुईं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं