भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने मंगलवार को भारी वर्षा का संकेत देते हुए आज के लिए केरल (Kerala) के नौ जिलों के वास्ते तथा बुधवार के लिए सात जिलों के वास्ते ओरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया. विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में जारी किया गया रेड अलर्ट )वापस ले लिया गया है लेकिन विभिन्न मौसम अनुमान केंद्रों ने राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है. रेड अलर्ट भीषण वर्षा का संकेत होता है. आईएमडी ने आज एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड , कन्नूर और कसारगोड के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया. उसने कल के लिए एर्नाकुलम एवं इडुक्की के लिए ऐसा अलर्ट नहीं जारी किया है.
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा कि लक्षद्वीप के समीप स्थित चक्रवातीय परिसंचरण केरल की ओर बढ़ चला है और उसने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विज्ञान ने कहा कि मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन इलाके, दक्षिण तमिलनाडु से सटे एवं दूर के क्षेत्रों, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं निकटवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर, अंडमान सागर एवं निकटवर्ती दक्षिणपूर्व एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने कहा, ‘‘ मछुआरों को इन समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है. ''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसने कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित किया है. इस माह के आखिर तक दक्षिणपश्चिम मानसून के शुरू होने के मद्देनजर भारी वर्षा पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को बैठक बुलायी थी और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिये थे. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने पहले ही केरल में पांच टीमें भेज रखी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं