विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

चेन्नई में फिर भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित - 10 खास बातें

तमिलनाडु सरकार ने निजी कंपनियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दें.

चेन्नई में फिर भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित - 10 खास बातें
तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है.
चेन्नई:
  1. तमिलनाडु में बारिश की स्थिति से ठीक से न निपट पाने के लिये आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ इलाकों का दौरा किया.
  2. उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में मौजूद व्यक्तियों को खाने के पैकेट, धोती और साड़ी, चटाई और चादर बांटे.
  3. चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में 31 अक्टूबर से स्कूल और कॉलेज बंद हैं. तमिलनाडु सरकार ने निजी कंपनियों से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दें.
  4. बारिश से जुड़े नई हादसे में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. राज्य में 27 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है.
  5. वर्ष 2015 की तरह डेंगू के खतरे के फिर से पनपने के मद्देनजर अन्नाद्रमुक सरकार ने ऐसे खतरों के निराकरण के लिए तैयार रहने को कहा है.
  6. सरकार ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों की तरफ ध्यान नहीं देने को कहा है. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव की स्थिति से निपटने के प्रयास जारी हैं.
  7. अन्ना यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की.
  8. भारी बारिश से पश्चिमी मांबलम और गुइंडी इंडस्ट्रियल एस्टेट में जलभराव हो गया. इसके कारण बस, टैक्सी, ऑटो और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं.
  9. उत्तर चेन्नई में व्यासरपदी और ओत्तेरी, मध्य चेन्नई में पश्चिम अन्ना नगर और दक्षिण चेन्नई में मदिपक्कम में बहुत ज्यादा पानी भर गया है.
  10. 10 हजार एकड़ जमीन के पानी में डूब जाने की वजह से वेदारण्यम इलाके में नमक का उत्पादन रुक गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com