भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जनता की अदालत को लेकर हमला बोला है. मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को सपने में भी पीएम मोदी ही दिखाई देते होंगे, उन्हें लग रहा है कि पीएम मोदी जल्दी जाएं तो वो लूटें. साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर बांटने के आरोपों को लेकर पलटवार किया है.
मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर जेल से बाहर हैं. PM नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार, आतंकवाद और माफियावाद बर्दाश्त नहीं करूंगा. केजरीवाल को सपने में भी मोदीजी दिखाई देते होंगे तो उनको लग रहा है कि जल्दी मोदीजी जाएं तो वो लूटें. 26 साल से दिल्ली में बीजेपी की सरकार नहीं है फिर भी दिल्ली के लोगों को बिजली और पानी के लिए रोना पड़ रहा है. 20 रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल लिया जा रहा है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा का जोड़ना, AAP का काम तोड़ना : तिवारी
अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर तिवारी ने पलटवार किया है. तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल क्या करते हैं, एक पर एक शराब पिलाते हैं, यही दिल्ली को चाहिए? अब अरविंद केजरीवाल खत्म टाटा बाय-बाय."
कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे अधिक बांटने के आरोप पर तिवारी ने कहा, "भाजपा का काम जोड़ना है, आम आदमी पार्टी का काम है तोड़ना. हम जोड़ने के लिए चल रहे हैं तुमको तोड़ना है तो तोड़ो. हम गरीबों के जीवन में खुशहाली लाकर रहेंगे यह बीजेपी की शपथ है."
हिंदू एक होगा तो देश मजबूत होगा : मनोज तिवारी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा वाले बयान पर भी तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "मोहन भागवत ने बहुत सही बात कही है, हिंदुओं को एक होना चाहिए. हिंदू समाज के कई लोगों के साथ बहुत भेदभाव हो रहा है. हिंदू एक होगा तो देश मजबूत होगा."
साथ ही मनोज तिवारी ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनेगी.
विजेंद्र गुप्ता का आप सरकार पर भ्रष्टाटाचार का आरोप
वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 10 साल में केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार फैलाया. जेल चले गए और फिर कुर्सी छोड़नी पड़ी. उनके पाप का घड़ा भर चुका है. अब यह सब चलने वाला नहीं है. साथ ही गुप्ता ने कहा कि यमुना तो अभी भी मैली है. केजरीवाल यह बताएं कि उन्होंने क्या किया है.
साथ ही उन्होंने केजरीवाल के सीएम आवास छोड़ने को लेकर कहा कि केजरीवाल के पास अभी भी शीश महल की चाबी है और वह अभी भी वहां आ-जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं