3 years ago
हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हंगामा हो गया. उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस पर भी पथराव किया गया. गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी वीरेंद्र बिज के मुताबिक- नूंह में हो रहे बवाल के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 7 पुलिसकर्मी जख्मी हैं. हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा के बाद राजस्थान के भरतपुर जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है. 20 एफआईआर दर्ज कर कई लोग हिरासत में लिए गए हैं. नूंह में अभी हालात नियंत्रण में है.