विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2020

अब इस राज्य में रात एक बजे तक खुलेंगे बार, शराब होगी सस्ती, जानें कब से होगा लागू

हरियाणा की नयी आबकारी नीति के तहत जल्द ही गुड़गांव, फरीदाबाद और पंचकुला में रात के एक बजे तक बार खुले रहेंगे.

अब इस राज्य में रात एक बजे तक खुलेंगे बार, शराब होगी सस्ती, जानें कब से होगा लागू
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • हरियाणा में रात के एक बजे तक बार खुले रहेंगे
  • नयी आबकारी नीति के तहत होंगे ये नियम लागू
  • इस नीति के तहत बीयर और शराब सस्ती होने का अनुमान
चंडीगढ़:

हरियाणा की नयी आबकारी नीति के तहत जल्द ही गुड़गांव, फरीदाबाद और पंचकुला में रात के एक बजे तक बार खुले रहेंगे. इस नीति के तहत बीयर और शराब सस्ती होने का अनुमान है, जिसमें ग्राहकों को शराब देने वाले होटलों और रेस्तरां के लिए लाइसेंस शुल्क कम करने का प्रावधान किया गया है. इन शहरों में बार अब आधी रात तक खुले रहेंगे.

हार पर रार! संदीप दीक्षित ने फूंका नेतृत्व में बदलाव का बिगुल तो मिला शशि थरूर का समर्थन- कांग्रेस ने दी नसीहत

इसके अलावा, वे 10 लाख रुपये प्रति घंटे के अतिरिक्त वार्षिक लाइसेंस शुल्क का भुगतान करके एक बजे के बाद अपने बंदी समय को दो घंटे तक और बढ़ा सकते हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद 2020-21 के लिए आबकारी नीति की गुरुवार को घोषणा की गई. नए नियम एक अप्रैल से लागू होंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Excise Policy, Bars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com