हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा (Nuh Violence) में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. 'बृज मंडल जलाभिषेक' यात्रा के दौरान भड़की हिंसा, पथराव, आगजनी और गोलीबारी को लेकर पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हिंसा के पीछे कौन जिम्मेदार है, इसको लेकर सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के बीच ही तालमेल की कमी दिख रही है. सीएम खट्टर जहां नूंह हिंसा को बड़ी साजिश बता रहे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा आयोजकों को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि इस शोभायात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया था.
हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार है. जेजेपी के नेता नूंह हिंसा को लेकर अलग बयान दे रहे हैं. सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा में किसी बड़े षड्यंत्र का अंदेशा जताते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. शीर्ष अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में एक बैठक करने के बाद खट्टर ने कहा था कि पूरी घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएम खट्टर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के उस दावे से भी असहमत नजर आए, जिसमें चौटाला ने कहा है कि नूंह में धार्मिक शोभायात्रा के आयोजकों ने जिला प्रशासन को संभावित भीड़ की सही जानकारी नहीं दी थी. चौटाला के दावे के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है.
दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा था?
नूंह में हुई हिंसा का ठीकरा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यात्रा के आयोजकों पर फोड़ा है. दुष्यंत चौटाला ने कहा, "यात्रा के आयोजकों ने प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी थी, जिसकी कमी के कारण यह हिंसा हुई है." उन्होंने कहा कि यात्रा में भीड़ की सही जानकारी न होने के कारण ही नूंह में हालात बिगड़े हैं. यात्रा के आयोजकों ने भीड़ जुटने को लेकर सही इनपुट स्थानीय प्रशासन को नहीं दिया था.
खट्टर ने केंद्रीय बलों की चार कंपनियां मांगी
इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर बुधवार को केंद्रीय बलों की चार और कंपनी मांगी. खट्टर ने कहा कि आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) की एक बटालियन भी नूंह में तैनात की जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्रीय बलों की 20 कंपनी पहले से ही हरियाणा में तैनात हैं, जिनमें से 14 नूंह में, तीन पलवल में, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में तैनात है.
बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा-जो पिछले दो दिनों में गुरुग्राम तक फैल गई. हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. शांति की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें:-
"यहां 100 परिवार थे, अब 15 बच गए हैं": नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में खौफ में जी रहे प्रवासी परिवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं