हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से निकाली गई बृजमंडल जिलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. हिंसा में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है. कई अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में जांच जारी है. इस मामले को लेकर राज्य में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच मतभेद भी उजागर हो गए हैं. नूंह में हुई हिंसा को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शोभायात्रा के आयोजकों को जिम्मेदार ठहाराया है.
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा, "बृज मंडल यात्रा के आयोजकों ने प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी थी. यात्रा में भीड़ की सही जानकारी न होने के कारण ही नूंह में हालात बिगड़े हैं. इस घटना में पाए जाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा
दुष्यंत चौटाला ने कहा, "दंगा फैलाने वाले किसी भी पार्टी या किसी भी समुदाय से हों, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. अभी रात के बाद से हालात सामान्य हैं. कोई ऐसी घटना अब नहीं हुई है." उन्होंने कहा, "केंद्र से अतिरिक्त सुरक्षा बल आ चुका है. हमारे पास काफी इनपुट आए हैं. यात्रा के आयोजकों ने भीड़ जुटने को लेकर सही इनपुट स्थानीय प्रशासन को नहीं दिया था."
जांच के लिए बनाई गई एसआईटी
ऐसी रिपोर्ट थी कि ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हत्या के आरोपी मोनू मानेसर की मौजदूगी से हिंसा भड़की. इसपर हरियाणा के DGP पीके अग्रवाल ने कहा कि मोनू मानेसर के वीडियो समेत हिंसा से जुड़े हर तथ्य की जांच होगी. इसके लिए SIT बना दी गई हैं. हर टीम को 7 से 8 केस जांच के लिए दिए जाएंगे.
हिंसा को लेकर 26 एफआईआर दर्ज
बता दें कि नूंह हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में 26 FIR दर्ज की गई हैं. अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुग्राम में 15 FIR दर्ज की गई हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
हरियाणा में पुलिस की 30 कंपनियां तैनात
हरियाणा में पुलिस की 30 कंपनियां और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया गया है. सेंट्रल फोर्स की गुरुग्राम में 2 और नूंह में 14 कंपनियां लगाई गई हैं. वहीं, दिल्ली और राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें:-
नूंह हिंसा के बाद दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट, SC सख्त, CM खट्टर बोले- दंगाइयों से वसूलेंगे नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं