विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

Unlock 4: हरियाणा में अब सभी दिन खुलेंगे बाजार, खट्टर सरकार ने वापस लिया आदेश

केंद्र सरकार (Centre Govt) द्वारा जारी ‘अनलॉक-4’ (Unlock 4) दिशा-निर्देशों के बाद हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने रविवार को शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने के लिए पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया.

Unlock 4: हरियाणा में अब सभी दिन खुलेंगे बाजार, खट्टर सरकार ने वापस लिया आदेश
1 सितंबर से Unlock 4 शुरू होगा. (फाइल फोटो)
  • 1 सितंबर से शुरू होगा Unlock 4
  • हरियाणा में सभी दिन खुलेंगे बाजार
  • हरियाणा सरकार ने वापस लिया आदेश
चंडीगढ़:

केंद्र सरकार (Centre Govt) द्वारा जारी ‘अनलॉक-4' (Unlock 4) दिशा-निर्देशों के बाद हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने रविवार को शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने के लिए पूर्व में जारी आदेश को वापस ले लिया. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को ‘अनलॉक-4' दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य, केंद्र सरकार से विचार-विमर्श किए बिना निषिद्ध क्षेत्र से बाहर किसी तरह का लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते.

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने ट्वीट किया, ‘‘अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर (निषद्ध क्षेत्रों के बाहर) लॉकडाउन नहीं लगाएंगी. इसलिए हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद करने के लिए 28 अगस्त को जारी संशोधित आदेश को वापस ले लिया है. अत: अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा.''

Unlock 4: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा - आप अपना लोकल लॉकडाउन नहीं लगा सकते

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 अगस्त को हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था.

VIDEO: अनलॉक 4 से जुड़ी गाइडलाइंस जारी, 4 सितंबर से देशभर में चलेगी मेट्रो

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Govt, Haryana Market Order, Unlock 4 Guidelines, Unlock 4 News, Unlock 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com