- हरियाणा कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आई है.
- चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की बैठक में दोनों नेताओं ने तंज कसकर आपसी विवाद जाहिर किया.
- सुरजेवाला ने हुड्डा पर 20 साल तक साथ देने का हवाला देते हुए अब अपनी बारी का संकेत दिया है.
पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है. पंजाब में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच चल रही तनातनी के बीच अब हरियाणा में भी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के बीच मनमुटाव सामने से नजर आने लगा है. हरियाणा में एक तरफ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो दूसरी ओर रणदीप सिंह सुरजेवाला है. हुड्डा सालों से हरियाणा कांग्रेस में सबसे बड़े चेहरे के रूप में नजर आते रहे हैं. दूसरी तरह सुरजेवाला बीते कुछ सालों से तेजी से आगे बढ़े हैं. अब इन दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव की चर्चा तेज हो गई है. क्योंकि दोनों ने नए प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने एक-दूसरे पर इशारों-इशारों में तंज कसे.
मीटिंग के अंदर की बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने इसे मजाक बताया. हुड्डा ने सुरजेवाला की प्रतिक्रिया पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. मजाक की बातें थी, वह हमारा अजिज है.
Chandigarh: When asked about a viral video in which he was seen asking Congress leader Randeep Singh Surjewala to support him, Congress leader Bhupinder Singh Hooda says, "No, no. Those were just casual, friendly conversations. He is a close friend of mine. There's nothing more… pic.twitter.com/zvegvPUCvC
— IANS (@ians_india) July 9, 2026
दरअसल यह पूरा वाकया बुधवार को सामने आया, जब कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी संजय दत्त ने चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं. संजय दत्त ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठकों में भाग लिया.
कल पहली बार चंडीगढ़ आए प्रभारी संजय दत्त के सामने हुड्डा और सुरजेवाला का संवाद..
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) July 9, 2026
हुड्डा ने पीसीसी चीफ से माइक लेकर कहा-सुरजेवाला मेरा साथ दे, सरकार लेकर आएंगे..
फिर सुरजेवाला ने कहा- मैं तो 20 सालों से आपके साथ हूं,अब तो आप मेरा साथ दीजिए.... pic.twitter.com/QUpsKB4Qyj
सुरजेवाला साथ दें तो vs 20 साल हो गए साथ देते-देते
इसी बैठक में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तंज कसे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- रणदीप सुरजेवाला मेरा साथ दे दें फिर देखें धमाका. इसके जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मेरे को 20 साल हो गए, आपका साथ देते हुए, अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई ये बयानबाजी गुटबाजी की ओर इशारा करता है.
सांसद भूपेन्द्र हुड्डा का ज़िक्र करते हुए काँग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा वोट शेयर से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता; 46 MLA आए या नहीं यह बताओ! pic.twitter.com/P1w7mNRRIV
— पंकज झा (@pankajjha_) July 8, 2026
चंडीगढ़ में पार्टी प्रभारी की बैठक में हुआ ये सब
मालूम हो कि हरियाणा कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं. चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे पर इशारों ही इशारों में तंज कसे. रणदीप सुरजेवाला ने कहा 56 साल के हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 3 बार अपने दम पर बहुमत ला पाई है. दीपेंद्र हुड्डा को टोकते हुए सुरजेवाला बोले वोट परसेंटेज से फर्क नहीं पड़ता, 46 विधायक आए या नहीं यह बताओ.
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैठक में थे मौजूद
जिस बैठक में यह सब कहानी हुई उसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ-साथ बीरेन्द्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य के कांग्रेस विधायक, सांसद तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. हरियाणा कांग्रेस के अनुसार बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई.
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया गया. लेकिन पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही तनातनी आखिरकार सामने आ ही गई.
यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में और बढ़ा बवाल: चरणजीत चन्नी गुट काटेगा बैठकों से कन्नी, प्रभारी बघेल के बहिष्कार की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं