विज्ञापन

UPTET Answer Key 2026: पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सेट की आंसर-की जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

UPTET Answer Key 2026 जारी हो गई है. पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सेट (A,B,C,D) की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें.

UPTET Answer Key 2026: पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सेट की आंसर-की जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड
बता दें कि यह अभी प्रोविजनल आंसर-की है. इसके बाद आयोग परीक्षार्थियों से ऑब्जेक्शन (Objection) मांगेगा. आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

UPTET Answer Key 2026 Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है. बता दें कि हाल ही में, आयोग द्वारा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में राज्य के 955 केंद्रों पर करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.

पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सेट की आंसर-की जारी

आयोग द्वारा जारी की गई इस आंसर-की में पेपर 1 और पेपर 2 में पूछे गए सभी 150 प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं. UPESSC ने इसे सेट के अनुसार (Set A, B, C, और D) जारी किया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रश्न पत्र (Booklet Series) के अनुसार ही आंसर-की डाउनलोड करें, ताकि नंबरों की गिनती में कोई गलती न हो.

कैसे करें डाउनलोड?

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए.
  • होमपेज पर UPTET Answer Key 2026 PDF Download लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपनी परीक्षा के अनुसार Paper 1 या Paper 2 का सेलेक्ट करिए.
  • अपना रोल नंबर और Date of Birth भरिए.
  • स्क्रीन पर आपके सेट (A, B, C, D) की आंसर-की खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.

बता दें कि यह अभी प्रोविजनल आंसर-की है. इसके बाद आयोग परीक्षार्थियों से ऑब्जेक्शन (Objection) मांगेगा. आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- उम्र खेलने की, इरादे IIT के! हिंदी मीडियम से यूपी के 'वंडर किड' ने 14 की उम्र में क्रैक किया JEE Advanced

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com