विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में टिकट के बदले 7 करोड़ का 'खेला', पीड़ित नेता का ऐलान, राहुल गांधी के घर के बाहर करेंगे आत्मदाह

हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव के पति गौरव कुमार ने पार्टी के बड़े नेताओं पर विधानसभा टिकट के बदले 7 करोड़ रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है. कार्रवाई न होने पर उन्होंने राहुल गांधी के आवास के सामने आत्मदाह करने का अल्टीमेटम दिया है.

हरियाणा कांग्रेस में टिकट के बदले 7 करोड़ का 'खेला', पीड़ित नेता का ऐलान, राहुल गांधी के घर के बाहर करेंगे आत्मदाह
  • पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सुचित्रा देवी के पति ने पार्टी के नेताओं पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया
  • गौरव ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं को 7 करोड़ रुपये देने के बावजूद उनकी पत्नी को विधानसभा टिकट नहीं मिला है
  • उन्होंने के.सी. वेणुगोपाल और कोडिकुन्निल सुरेश सहित कई नेताओं पर आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा की राजनीति में सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई, जब पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सुचित्रा देवी के पति गौरव कुमार ने पार्टी के बड़े दिग्गजों पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया. गौरव का दावा है कि नेताओं को 7 करोड़ देने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला और अब पैसे मांगने पर धमकियां मिल रही हैं. न्याय न मिलने पर उन्होंने दुर्गा अष्टमी को राहुल गांधी के घर के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है.

'टिकट देने के बदले लिए थे 7 करोड़'

गौरव कुमार का दावा है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुचित्रा देवी को हरियाणा की बावल विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों को लगभग 7 करोड़ रुपये दिए थे. उनका आरोप है कि न तो उन्हें टिकट मिला और न ही अब उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं. 

कांग्रेस के बड़े नेताओं पर लगाया आरोप

उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि इस लेनदेन में के.सी. वेणुगोपाल और कोडिकुन्निल सुरेश सहित कई बड़े चेहरों के नाम जुड़े हैं. उन्होंने सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सौंपे हैं और FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में कई सबूत दिए हैं. इसमें बैंक स्टेटमेंट से लेकर ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस कह रही है कि हम जांच करेंगे. आखिर ये जांच कब तक होगी.

यह भी पढ़ें: महंगे हो सकते हैं फ्लाइट टिकट...हवाई किराए की सीमा हटाने पर केजरीवाल की आपत्ति

'मिल रहीं हैं धमकियां'

गौरव ने आगे कहा कि मेरे एक साथी ने बताया कि उन्हें केसी वेणुगोपाल के एक आदमी का फोन आया और दो करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. उनसे कहा गया कि वो मेरे खिलाफ झूठे बयान प्रेस ब्रीफिंग में दे दें. लेकिन केसी वेणुगोपाल यह भूल गए कि हमारे भी कुछ रिश्ते होते हैं. पैसे देकर आप कोई भी साजिश नहीं रच सकते. अगर आप मेरे खिलाफ बयान देने के लिए दो करोड़ दे सकते हैं, तो मेरे वो पैसे वापस कर दीजिए, जो आपने और कांग्रेस ने टिकट के बदले लिए थे. 

गौरव ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कांग्रेस नेताओं द्वारा विभिन्न माध्यमों से धमकियां दी गईं. उन्होंने कहा, एक आदमी का धमकी भरा मैसेज आया था कि सड़क पर ध्यान से निकला कीजिए. मुझे डराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे अगली दुर्गा अष्टमी को राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के सामने आत्मदाह करेंगे.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट पर साढ़े तीन घंटे चली PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, तेल-गैस जैसे ऊर्जा आपूर्ति पर मंथन

यह भी पढ़ें: होर्मुज में हमने भारतीय जहाजों को दिया सुरक्षित रास्ता, तेहरान ने निभाई दोस्ती: ईरानी राजनयिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com