विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

हार्दिक पटेल ने किया कांग्रेस के साथ तालमेल का इशारा, जो जनता के साथ हम उनके साथ, 5 खास बातें

कांग्रेस की B टीम के आरोप पर उन्होंने कहा कि जनता साथ है तो अच्छा काम करता रहूंगा. जनता के साथ हम उसके साथ रहेंगे.

हार्दिक पटेल ने किया कांग्रेस के साथ तालमेल का इशारा, जो जनता के साथ हम उनके साथ, 5 खास बातें
हार्दिक का कांग्रेस से तालमेल का इशारा
अहमदाबाद:
  1. बुधवार को गुजरात के विसनगर सेशंस कोर्ट ने तोड़फोड़ के मामले में इनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया. इस केस की सुनवाइयों के दौरान हार्दिक कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. यह मामला साल 2015 का है, जब पाटीदार अनामत समिति की रैली के दौरान एक बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई थी. विसनगर सेशंस कोर्ट के जज वीपी अग्रवाल ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल, सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) के संयोजक लालजी पटेल और पांच अन्य के खिलाफ वारंट जारी किया. इन लोगों को पूर्व में इस मामले में जमानत मिल गई थी. आरक्षण आंदोलन के नेता ने आज अपने वकील राजेंद्र पटेल के जरिये, व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग से जुड़ी याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. हार्दिक ने CCTV फुटेज पर उठाए सवाल, कहा- जब मैं राहुल गांधी से मिलूंगा पूरे देश को पता चल जाएगा  
  2. इसके पहले राहुल गांधी से उनकी मुलाकात को लेकर भी काफी चर्चा रही और अब एक और नया वीडियो आया है. इन सबके बीच राजनीतिक खींचतान सड़क से अदालत तक दिख रही है.
  3. गुजरात के पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा है कि लोकतंत्र में निगरानी नहीं होनी चाहिए. सीसीटीवी फुटेज के लीक होने की खबर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनके साथ हैं, जिनके साथ जनता है.
  4. कांग्रेस की B टीम के आरोप पर उन्होंने कहा कि जनता साथ है तो अच्छा काम करता रहूंगा. जनता के साथ हम उसके साथ रहेंगे.गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया जासूसी का आरोप
  5. हार्दिक इससे पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी महासचिव अशोक गहलोत से मिले थे. उन्होंने उन्हें कांग्रेस का 'एजेंट' कहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर प्रहार किया. एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा, 'जो यह कहते हैं कि मैं कांग्रेस का एजेंट हूं, वे वास्तव में भाजपा के एजेंट हैं. भाजपा के नेता क्या कहते हैं, मैं इस पर ध्यान नहीं देता.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Patel, Rahul Gandhi, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com