विज्ञापन

गुवाहाटी से लापता हुआ युवक, दुबई में भाई को फ‍िरौती के ल‍िए आया क‍िसका कॉल? पुल‍िस ने क‍िया चौंकाने वाला खुलासा

फोन करने वाले ने युवक को सुरक्षित छोड़ने के बदले यूपीआई के जर‍िए पैसों की मांग की. पुल‍िस ने मामले की जांच की और कॉलर कर पता लगाया, ज‍िसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यह कॉल 616 क‍िलोमीटर दूर अरुण प्रदेश से आया था.

गुवाहाटी से लापता हुआ युवक, दुबई में भाई को फ‍िरौती के ल‍िए आया क‍िसका कॉल? पुल‍िस ने क‍िया चौंकाने वाला खुलासा
दुबई में रह रहे युवक के भाई से फोन पर मांगी गई फ‍िरौती.
  • गुवाहाटी से लापता हुआ युवक की क‍िनैप‍िंग केस खुलासा
  • अरुणाचल प्रदेश पुल‍िस ने युवक को क‍िया बरामद
  • अरुणाचल प्रदेश पुल‍िस ने युवक को असम पुल‍िस को सौंपा

ईटानगर: असम के गुवाहाटी से एक युवक दो अगस्‍त को अचानक लापता हो गया. पर‍िजनों ने काफी तलाश की, लेक‍िन वह नहीं मि‍ला. इसके बाद पर‍िजन पुल‍िस के पास पहुंचे और युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई. इस बीच दुबई में रह रहे युवक के भाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने फ‍िरौती की मांग की. फोन करने वाले ने युवक को सुरक्षित छोड़ने के बदले यूपीआई के जर‍िए पैसों की मांग की. पुल‍िस ने मामले की जांच की और कॉलर कर पता लगाया, ज‍िसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यह कॉल 616 क‍िलोमीटर दूर अरुण प्रदेश से आया था. युवक का क‍िसी ने अपहरण नहीं, बल्‍क‍ि उसने खुद ही अपने अपहरण की साज‍िश रची थी. अरुणाचल प्रदेश पुल‍िस ने युवक और फ‍िरौती के ल‍िए कॉल करने वाले एक मजदूर को पकड़ कर असम पुल‍िस को सौंप द‍िया. 

अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सेपराज परमे ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब असम के तेजपुर स्थित बोरघाट थाने में परिजनों की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रदीप भट्टराई दो अगस्त को गुवाहाटी से लापता हो गया था.

दुबई में रहने वाले भाई को आया फ‍िरौती के ल‍िए कॉल 

उन्होंने बताया कि 14 और 15 अगस्त को दुबई में काम करने वाले भट्टराई के भाई को एक अज्ञात नंबर से फिरौती के लिए फोन आए. फोन करने वाले ने भट्टराई को सुरक्षित छोड़ने के बदले यूपीआई के जर‍िए पैसे भेजने की मांग की थी. तकनीकी निगरानी के जरिए पता चला कि फोन करने वाला पालिन कस्बा क्षेत्र में स्थित एक निर्माण स्थल में मौजूद है.

पुल‍िस ने छापा मारकर युवक और एक मजदूर को पकड़ा 

उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने 16 अगस्त को निर्माण स्थल पर छापा मारा और भट्टराई के साथ वहां काम करने वाले एक अन्य मजदूर लकी कांता पयांग को भी पकड़ लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को 17 अगस्त को असम पुलिस की एक टीम को सौंप दिया गया. 

यह भी पढ़ें- '₹1 करोड़ दो, CM को मार दूंगा...', असम के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, हिरासत में 4 आरोपी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Kidnapping, Assam News, Guwahati, Arunachal Pradesh, Fake Kidnapping Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com