विज्ञापन

पिंड दान करने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत, झांसी के मउरानीपुर का मामला

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. ये लोग पिंड दान करने के लिए वहां गए थे. इनमें से चार लोगों की मौत बचाने के क्रम में हुई.

पिंड दान करने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत, झांसी के मउरानीपुर का मामला
झांसी:

उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. वहां श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है. वहां देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी अपने बेटे अर्पित, भतीजे अभिनय तिवारी और श्रेयांश तिवारी और भांजे पुष्कर शुक्ल के साथ सुखनई नदी के किनारे पिंडदान करने गए थे. अनूप पूजा करने नदी की धारा में गए थे. वह नदी के बीच में डूबने लगे. यह देखकर अर्पित, पुष्कर, अभिनय और श्रेयांश भी उन्हें बचाने नदी में घुस गए. लेकिन वे सभी नदी के गहरे पानी में डूब गए. यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस के साथ आए गोताखोरों ने करीब 30 मिनट तक अभियान चलाकर पांचों लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.मृतकों में 45 साल के अनूप तिवारी, 12 साल का उनका बेटा अर्पित, 26 साल का भतीजा अभिनय तिवारी और 21 साल का श्रेयांश तिवारी और 23 साल का भांजा पुष्कर शुक्ला शामिल हैं. पुष्कर जालौन जिले का निवासी था. 

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

मऊरानीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार के मुताबिक सुखनई नदी में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी.उन्होंने बताया कि अनूप तिवारी अपने परिजन का पिंडदान करने के लिए नदी पर आए थे. पूजा करने के दौरान वह डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए साथ आए चार अन्य लोग भी नदी में उतर गए और सभी डूब गए.उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें: क्या बारिश ने बोल दिया बाय-बाय? मॉनसून ले रहा वापसी, सैटेलाइट इमेज में दिख रहे छंटते हुए बादल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Shradh 2026 Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com