विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2023

गुरुग्राम : ट्रैफिक जाम में हॉर्न बजाने पर महिला को कार से बाहर खींचा, जड़ा थप्पड़

पीड़िता एक वित्तीय सेवा कंपनी में काम करती है, उसने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह मेरे घर आएगा और मुझे फिर से मारेगा.

गुरुग्राम : ट्रैफिक जाम में हॉर्न बजाने पर महिला को कार से बाहर खींचा, जड़ा थप्पड़
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम के दौरान हॉर्न बजाने पर एक व्यक्ति ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने बताया कि रोड रेज की घटना बुधवार सुबह एमडीआई चौक पर हुई. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने एमडीआई चौक के पास ओवरटेक करने के बाद अपनी कार को उसके वाहन के सामने रोक दिया और उसे कार से से खींच कर उसे कई बार थप्पड़ मारे. पीड़िता एक वित्तीय सेवा कंपनी में काम करती है, उसने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वह मेरे घर आएगा और मुझे फिर से मारेगा.

शिकायत में कहा गया है कि लोगों के इकट्ठा होने के बाद आदमी मौके से भाग गया, महिला ने कहा कि उसकी बाईं आंख और नाक पर चोटें आईं है और उसे अस्पताल ले जाया गया. घटना को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323, 506 ( के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में आपराधिक धमकी) देने के मामले में केस दर्ज कर लिया. एसएचओ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Traffic Jam, MDI Chowk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com