विज्ञापन

ओए भाई साब! सड़क नहीं 'सुरंग', गुरुग्राम में धंस गया सोहना रोड एक्सप्रेस-वे

गुरुग्राम के सोहना रोड एक्सप्रेसवे पर सुभाष चौक के पास सड़क धंसने से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया. गड्ढे के नीचे सीवरेज का पानी बहता दिखने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, जबकि एजेंसियां फिलहाल मरम्मत में जुटी हैं.

ओए भाई साब! सड़क नहीं 'सुरंग', गुरुग्राम में धंस गया सोहना रोड एक्सप्रेस-वे
  • गुरुग्राम में सोहना रोड एक्सप्रेसवे के सुभाष चौक के पास अचानक सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है
  • गड्ढे के नीचे से सीवरेज का पानी बहता दिख रहा है जो निर्माण में लापरवाही का संकेत है
  • सोहना रोड एक्सप्रेसवे पर पहले भी सड़क धंसने और गड्ढे बनने की कई घटनाएं हो चुकी हैं

गुरुग्राम में एक बार फिर सोहना रोड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. सुभाष चौक के पास अचानक सड़क धंसने से करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना की सबसे बड़ी चिंता वाली बात यह है कि गड्ढे के नीचे से सीवरेज का पानी भी बहता हुआ दिखाई दे रहा है. सामने आई तस्वीरें इस ओर इशारा कर रही हैं कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई हो सकती है.

यह पहली बार नहीं है जब सोहना रोड एक्सप्रेसवे पर इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई बार सड़क धंसने और बड़े गड्ढे बनने के मामले सामने आ चुके हैं. हर बार मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल सका है. सुभाष चौक पर सड़क धंसने की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है और संबंधित एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हैं.

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कोई सड़क इस तरह गड्ढे में समा गई हो, अक्सर देशभर से ऐसी खबरे सामने आती रहती है. जिनमें इस तरह के नजारे दिखना आम बात है. सड़क बनाने में क्वालिटी का कितना ध्यान रखा जाता है इस पर अक्सर बहस भी होती है. फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग गुरुग्राम के इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Road Cave In, Sohna Road Expressway Collapse, Subhash Chowk Sinkhole Gurgaon, Gurugram Infrastructure Issue, Road Cave Incident Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com