- सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने महिला बाइकर का दो KM तक पीछा करने के बाद उसे टक्कर मारी थी.
- आरोपी के साथ कार में बैठे शख्स ने बैंसला को महिला का पीछा करने के लिए उकसाया था.
- पुलिस ने बैंसला का खून और यूरिन अल्कोहल टेस्ट के लिए भेजा है.
गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में नया अपडेट सामने आया है. एसआईटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला अपने तीन दोस्तों के साथ पूरी रात क्लब में पार्टी करने के बाद लौट रहा था. इस दौरान बैंसला कार ड्राइव कर रहा था और लवनीश नाम का शख्स बगल वाली सीट पर बैठा था. जांच में पता चला है कि लवनीश ने ही बैंसला को पीछा करने के लिए उकसाया था. आरोपी की गाड़ी और सिया के बीच पहली बार आमना-सामना सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था. यह भी कहा गया है कि टक्कर के वक्त कार ड्राइवर नशें में था.
गुरुग्राम पुलिस ने गाड़ी में बैठे बाकी दो लड़कों को भी नोटिस भेजा है. एसआईटी उनके बयान दर्ज करेगी. पूछताछ के बाद गिरफ्तारी पर फैसला लिया जाएगा. आरोपी के खून और यूरीन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कार ड्राइवर नशे में था या नहीं.
इसके साथ ही, हादसे वाली जहग पर घटना को फिर से दोहरा गया और सीन रीक्रिएट किया गया.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण बैंसला दो दिन की पुलिस रिमांड पर, यहां से हुई थी गिरफ्तारी
राजस्थान से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
मंगलवार को राजस्थान के दौसा से जिम मालिक कल्याण बैंसला को गिरफ्तार किया गया. एक वीडियो में उसे अपनी तेज रफ्तार मारुति सुजुकी सियाज से अप्रैलिया RS 457 चला रही महिला बाइकर को पीछे से टक्कर मारते हुए देखा गया. टक्कर के बाद महिला बाइकर कई मीटर तक घिसटती चली गई थी. हादसे से कुछ सेकंड पहले, लवनीश ने कथित तौर पर महिला के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी.
पुलिस ने बैंसला की कार जब्त कर ली है, जो एक परिचित के नाम पर रजिस्टर्ड थी.
गुरुग्राम DCP (ईस्ट) संदीप कुमार ने कहा, "पीड़िता का दावा है कि घटना से पहले कल्याण बैंसला ने उसे अपशब्द भी कहे और उसे मारने की कोशिश की." उन्होंने कहा, "साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बहस के बाद उसने जानबूझकर (बाइकर को) साइड से टक्कर मारी. उसका मकसद पीड़िता को मारना था.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं