विज्ञापन

नंदीग्राम उपचुनाव: ममता गुट की प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, कुछ दिन पहले सीएम शुभेंदु से की थी मुलाकात

ममता बनर्जी ने प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने पर कहा कि ये लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है. उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी ऐसे ही तोड़ा गया. राजनीतिक बदले की भावना से ये कार्रवाई की गई है. बीजेपी ने चुनाव को हाइजैक कर लिया है.

  • ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है
  • नामांकन वापसी के बाद ममता गुट अब नंदीग्राम उपचुनाव में भाग नहीं ले पाएगा, ऐसे में कांग्रेस को समर्थन दिया है
  • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है
कोलकाता:

ममता बनर्जी की पार्टी, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है. ये ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है, ऐसे में अब ममता टीएमसी नंदीग्राम उपचुनाव नहीं लड़ पाएगी. इसके बाद ममता बनर्जी ने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को अपने समर्थन का ऐलान किया है.

बीजेपी के सूत्रों ने NDTV को बताया कि ममता गुट की नंदीग्राम उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने गुरुवार शाम कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया.

Latest and Breaking News on NDTV
उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने पर ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है. उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी ऐसे ही तोड़ा गया. चुनाव आयोग का फैसला असंवैधानिक है. राजनीतिक बदले की भावना से ये कार्रवाई की गई है. बीजेपी ने चुनाव को हाइजैक किया है. बीजेपी का काम संविधान को खत्म करने का है. लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया.
Latest and Breaking News on NDTV

ममता ने कहा कि बीजेपी ने मेरी पार्टी को खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने SIR के नाम पर शुरुआत की और फिर चुनावों को हाईजैक कर लिया. बीजेपी ने AI के ज़रिए वोटरों के नाम हटा दिए. बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में वोट लूटे. बीजेपी एक 'जुमला पार्टी' है. ममता ने कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ भी ऐसा ही किया था.

इससे पहले चुनाव आयोग ने आज ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट के नए नामों की घोषणा की थी. आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' जबकि ऋतब्रत बनर्जी के गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है. दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न भी अलग-अलग दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों गुटों ने चुनाव आयोग को अपने-अपने नए पार्टी नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प दिए थे. एक गुट पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाला 'मूल लेकिन अल्पमत' वाला गुट है, जबकि दूसरा पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला 'बागी लेकिन बहुमत' वाला गुट है.

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोलीं- लोकतंत्र के लिए काला दिन

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी की पार्टी को मिल गया नया सिंबल, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा उनका दल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nandigram By Election, Mamata Banaerjee, Suvendu Adhikar, Nomination Withdrawal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com