Gurugram Firing News: गुरुग्राम में एमजी रोड स्थित एक मॉल के बाहर गोली चलाने का मामला सामने आया है. दरअसल, मॉल के अंदर एक क्लब में पार्टी करने के बाद युवक ने कार से हवाई फायर किया. पार्टी समाप्त होने के बाद युवक पार्किंग से अपनी कार लेकर बाहर निकले और अचानक फायरिंग कर दी. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कार चला रहे युवक ने मॉल के बाहर गोली चला दी, जिससे आसपास हड़कंप मच गया.
हालांकि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ. वहीं, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर ट्रेस करके उसके मालिक तक पहुंची. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के घिटोरनी इलाके का रहने वाला 39 वर्षीय नवीन है. वह मॉल के क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था. पार्टी के बाद नशे के चलते उसने गुस्से में फायरिंग की.
यह भी पढ़ें- MP Political News: सांसद और पूर्व विधायक के बीच पोस्टर वार, सोशल मीडिया पर चल रहा है ऐसे-ऐसे आरोप प्रत्यारोप का दौर
पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज किया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन से पूछताछ की जा रही है. उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मॉल की सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर पूरा मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे.
यह भी पढ़ें- MP News: यहां थाने में भी होती है चोरी, थाने के परिसर में 2000 लीटर डीजल से भरा पिकअप टैंकर हो गया खाली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं