विज्ञापन

गुजरात के कच्छ में भयानक हादसा, कार-बोलेरो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

गुजरात के कच्छ से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहा दो गाड़ियों की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि शव दूर तक बिखड़े नजर आए.

गुजरात के कच्छ में भयानक हादसा, कार-बोलेरो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत
गुजरात के कच्छ में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत.
NDTV
  • गुजरात के कच्छ जिले में खवाड़ा आरई पार्क के पास कार और बोलेरो की टक्कर में सात मजदूरों की मौत हुई.
  • हादसे के वक्त बोलेरो में पंद्रह से अधिक मजदूर सवार थे, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.
  • देर रात हुए इस दुर्घटना से आरई पार्क इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया.
कच्छ:

गुजरात के कच्छ से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. यहां कार और बोलरो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हादसा खवाड़ा आरई पार्क में हुआ. जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई. कच्छ के खवाड़ा के पास आरी पार्क जाते समय देर रात एक गंभीर दुर्घटना हुई. बताया गया कि एक काली कार ने मजदूरों को ले जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

बोलेरो में सवार थे 15 से अधिक मजदूर

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक बोलेरो में 15 से अधिक मजदूर सवार थे. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

आरई पार्क इलाके का पहला बड़ा हादसा

देर रात हुए इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पता चला है कि आरई पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है. पुलिस ने हादसे की आगे की जांच शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kutch, Kutch News, Gujarat Accident, Gujarat Accident Latest News, Kutch District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com