विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2018

नरोदा पाटिया दंगा: 2002 नरसंहार मामले में गुजरात हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला

गुजरात हाईकोर्ट 2002 के नरौदा पाटिया दंगा मामले में दायर अपीलों पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाने की उम्मीद है.

नरोदा पाटिया दंगा: 2002 नरसंहार मामले में गुजरात हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला
2002 में बड़ा नरसंहार हुआ था.
  • नरोदा पाटिया दंगा मामले में अहम फैसला.
  • गुजरात हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद.
  • 2002 दंगा का है मामला.
नई दिल्ली: गुजरात हाईकोर्ट 2002 के नरौदा पाटिया दंगा (नरोदा पाटिया दंगा) मामले में दायर अपीलों पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाने की उम्मीद है. न्यायमूर्ति हर्षा देवानी और न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया की पीठ ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले साल अगस्त में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. अगस्त 2012 में एसआईटी मामलों के लिये विशेष अदालत ने राज्य की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी समेत 32 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 

2002 गुजरात दंगे: पीड़ित ने हाई कोर्ट को लिखा- नरोदा मामले के जज को बदला जाए

कोडनानी को 28 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी. एक अन्य बहुचर्चित आरोपी बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी को मृत्यु पर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. सात अन्य को 21 साल के आजीवन कारावास और शेष अन्य को 14 साल के साधारण आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. 

2002 नरोदा गांव दंगा मामले में अदालत ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को समन जारी किया

निचली अदालत ने सबूतों के अभाव में 29 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था. जहां दोषियों ने निचली अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी, वहीं विशेष जांच दल ने 29 लोगों को बरी किये जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. 

VIDEO: नरोदा गाम दंगा: अमित शाह कोडनानी की मांग पर कोर्ट में बतौर गवाह पेश हुए (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat High Court, Naroda-Patiya Riot Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com