विज्ञापन

गुजरात में पिता ने ढाई साल के बच्चे को जिंदा जलाया, अकेले नहीं पालना चाहता था, पत्नी चली गई थी मायके

गुजरात के वाव-थराद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. जिससे बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गुजरात में पिता ने ढाई साल के बच्चे को जिंदा जलाया, अकेले नहीं पालना चाहता था, पत्नी चली गई थी मायके
गुजरात में पिता ने ढाई साल के बच्चे को जिंदा जलाया (फोटो:NDTV)

पिता बच्चे का कवच होता है, जो उसे किसी भी मुश्किल हालात में पालता है. आम तौर पर आपने ऐसे कई मामले देखे होंगे. जहां पिता बच्चे के पालन-पोषण के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं. लेकिन सोचिए कोई केवल अपने ढाई साल के बच्चे को केवल इसलिए मार दे कि वह उसकी परवरिश अकेले नहीं करना चाहता तो हैरानी होगी. गुजरात से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक ढाई साल के बच्चे को उसके ही पिता ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. जिससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद शव को स्थानीय श्मशान स्थल पर गुपचुप तरीके से दफना रहे थे. लेकिन आरोपी के चाचा की शिकायत के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह बच्चे को अकेले नहीं पालना चाहता था, उसकी पत्नी पिछले 3 महीने से मायके में थी. 

गुजरात पुलिस ने बच्चे को पकड़ा

वाव-थराद जिला पुलिस ने बताया सुइगाम के रावलवास में रहने वाले अशोक रावल ने इस घटना को अंजाम दिया है. 3 महीने पहले अशोक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी, लेकिन वह अपना ढाई साल का पति के पास ही छोड़ गई थी. जिसके बाद अशोक ही उसकी लगातार देखरेख कर रहा था. लेकिन बच्चे की देखभाल करना उसे मुश्किल लग रहा था. ऐसे में नाराज अशोक ने अपने ढाई साल के बच्चे को पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बच्चा बुरी तरह झुलस गया तो खुद ही उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी को बचाने की हुई कोशिश 

घटना के बाद आरोपी के अशोक के परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की और बच्चे का शव दफना दिया. ताकि किसी को भी उसकी मौत की असलियत पता न चल सके. हालांकि बाद में जब आरोपी अशोक के चाचा बाबूभाई रावल को घटना की जानकारी पता चली तो वह हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया. जिसके बाद पुलिस ने गांव जाकर बच्चे का शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान रो-रोकर बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Gujarat Crime News, Gujarat Crime News In Hindi, Gujarat Police, Gujarat  big News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com