प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं." प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे.
ज्ञात हो कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ. इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं. दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं. मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा. अन्य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं.
कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्मीदवार हैं.
यह भी पढ़ें-
गुजरात चुनाव : दूसरे चरण का मतदान जारी,PM मोदी और अमित शाह अहमदाबाद में डालेंगे वोट,10 बातें
Live Updates: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान और पांच राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव जारी
"जो मुस्लिम औरतों को टिकट दे रहे हैं वो..", गुजरात चुनाव से पहले शाही इमाम सिद्दीकी का विवादित बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं