विज्ञापन
4 years ago

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है. 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले वोट डाले गए. इस चरण में 5 बजे तक कुल 58.4 फीसदी मतदान हुआ है. दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने अपील कर कहा था कि बड़ी संख्या में लोग वोट डालें. चुनाव आयोग के मुताबिक- पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में उदासीनता देखी गई थी. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 63.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मां हीराबेन मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट किया. वहीं पांच राज्यों की 7 सीटों पर भी आज उप-चुनाव हो रहा है.  यूपी की 3, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की एक सीट पर उप-चुनाव हो रहा है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव मैदान में हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं." 

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए हो रहे मतदान के मद्देनजर मतदाताओं से शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. उन्होंने एक ट्वीट किया, 'आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है. इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.' उन्होंने कहा, 'आपके एक वोट में गुजरात का सुनहरा भविष्य निहित है.'

Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Gujarat Assemble Election 2022, PM Modi, Assembly Elections 2022, UP Bypolls, Rajasthan Bypolls, Bihar Bypolls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com