विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2020

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने के कुछ घंटों बाद ही कोरोना संक्रमित पाए गए गुजरात के कांग्रेस विधायक

गुजरात (Gujarat) में कांग्रेस विधायक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. विधायक ने मंगलवार सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) से मुलाकात की थी.

Also Read in
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने के कुछ घंटों बाद ही कोरोना संक्रमित पाए गए गुजरात के कांग्रेस विधायक
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा खयाल रखा गया था.
नई दिल्ली:

गुजरात (Gujarat) में कांग्रेस विधायक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. विधायक ने मंगलवार सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) से मुलाकात की थी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और दो विधायकों से बैठक के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस के एक विधायको को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) को कुछ दिनों बुखारा था और उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दे रखा था. जांच की रिपोर्ट आने ही वाली थी लेकिन वो बाहर निकल गए. विधायक को अभी गांधीनगर के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह अस्पताल कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सभी सुविधाओं से लैस है. 

अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि विधायक के साथ कितने लोगों से सीट साझा किया था जिन्हें क्वारेंटाइन में भेजे जाने की जरूरत है. मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के वीडियो में यह देखा जा सकता है कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा गया था और सभी विधायक और मंत्री कम से कम एक मीटर की दूरी पर बैठे थे. बता दें कि गुजरात में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 617 है, जबकि राज्य में 26 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. राहत वाली बात यह है कि 55 लोग इससे ठीक भी हुए हैं.

NDTV के प्रणय रॉय द्वारा विश्लेषण किए गए गुजरात के आंकड़ों से पता चला है कि लॉकडाउन से राज्य में वायरस का संक्रमण कम नहीं हुआ है. हालांकि अन्य राज्य लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में कामयाब रहे हैं.  पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के साथ गुजरात में कोरोना संक्रमण की उच्चतम दर देखने को मिला, जहां लगभग दो दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है.

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 10815 हो गई है.  पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1463 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 353 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1190 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि कोरोना से जंग को लेकर देश 3 मई तक लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन का पहला चरण आज पूरा हो रहा था, जिसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Congress, Coronavirus, Vijay Rupani, Congress MLA Imran Khedawala, Imran Khedawala, Gujarat MLA Coronavirus, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com