विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2022

गुजरात : सापुतारा हिल स्टेशन के पास खाई में गिरी बस, दो लोगों की मौत; 30 घायल

पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने कहा कि दुर्घटना रात करीब आठ बजे हुई जब सापुतारा से लौट रही बस पलट गई और रेलिंग तोड़ते हुए हिल स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी.

गुजरात : सापुतारा हिल स्टेशन के पास खाई में गिरी बस, दो लोगों की मौत; 30 घायल
गुजरात : सापुतारा हिल स्टेशन के पास खाई में गिरी बस (प्रतीकात्मक फोटो)
डांग:

गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात एक पर्यटक बस पलट कर खाई में गिर गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने कहा कि दुर्घटना रात करीब आठ बजे हुई जब सापुतारा से लौट रही बस पलट गई और रेलिंग तोड़ते हुए हिल स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी.

उन्होंने कहा कि घटना में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई और 25-30 अन्य पर्यटक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यटक हिल स्टेशन की यात्रा करके सूरत लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि यात्री गरबा समूह का हिस्सा थे.

ये भी पढ़ेंः 

* रवांडा ने कैसे तय किया नरसंहार से तरक्की तक का सफर, पढ़े NDTV की ये खास रिपोर्ट
* वीडियो: राष्ट्रपति भवन के बेडरूम और किचेन में घुसे प्रदर्शनकारी, पूल में नहाए, देखें घर के अंदर की तस्वीर
* शंघाई अस्पताल में आरोपी ने 4 बंधकों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने शुरू की गोलीबारी

ये भी देखें-अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद रोकी गई यात्रा, राहत और बचाव के काम जारी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Bus Accident In Gujrat, Saputara Hill Station Of Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com