विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2023

गुजरात एटीएस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया, ISKP के अबू हमजा के संपर्क में थे

पकड़ी गई सुमेरबानो नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आतंकी मॉड्यूल में रिक्रूट करने में जुटी थी

गुजरात एटीएस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया, ISKP के अबू हमजा के संपर्क में थे
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

सूरत में गुजरात एटीएस (ATS) ने सुमेराबानो समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में कश्मीरी युवक उबैद नासिर मीर, हनान हयात शाल, मोहम्मद हाजिम शाह और सूरत की रहने वाली सुमेरबानो है. पांचवे संदिग्ध जुबैर अहमद मुंशी की तलाश की जा रही है.

ये सभी कश्मीर में मौजूद इस्लामिक स्टेट खोरोसन प्रॉविंस (ISKP) के अबू हमज़ा के संपर्क में थे. यही इनका हैंडलर था. इन्हें ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाना था. साल 2015 से सोशल मीडिया ऐप के जरिए यह सभी एक-दूसरे के संपर्क में थे. 

पकड़ी गई सुमेरबानो नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मॉड्यूल में रिक्रूट करने में जुटी हुई थी. पकड़े गए आरोपी हनान हयात ने बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी ली थी. 

इस्लामिक स्टेट खोरासन यानी ISIS(K)के लिए काम करने वाली महिला आरोपी सुमेरा ने कई जगहों की रैकी की थी, जिसमें बीजेपी दफ़्तर और आरएसएस दफ़्तर शामिल हैं. 

उनके पोरबंदर से बोट से अफ़गानिस्तान भागने की फ़िराक़ में होने की जानकारी मिली थी. चारों को पोरबंदर में इकट्ठे होने के आदेश दिए गए थे. पोरबंदर से कोई और शख़्स उन्हें अफ़गानिस्तान पहुंचाने वाला था.सभी को अफ़गानिस्तान के खोरासन प्रांत पहुंचाना था.जो ISIS(K) का मुख्य अड्डा है.

साल 2015 के बाद यह आतंकी संगठन सक्रिय हुआ है. सभी खोरासन ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Four Suspects Arrested, Terrorists, ISKP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com