गुजरात विधानसभा चुनाव : हार्दिक पटेल ने किया साफ, किसी पार्टी में नहीं होंगे शामिल, पढ़ें 10 खास बातें
नई दिल्ली:
- हमसे बार बार यह पूछा जा रहा है कि तुम कांग्रेस के एजेंट हो. गुजरात मे वही राज करेगा जो लोगों को मुद्दे को आगे रखेगा.
- ऐसा नहीं है कि कांग्रेस से हम बहुत पहले से जुड़े हुए हैं और वह हमारे बारे में बहुत ज्यादा सोचती है लेकिन उसने कहा है कि वह सरकार में आई तो प्रस्ताव पास करवाएगी.
- पाटीदारों का वोट बांटने के लिए बीजेपी ने 200 करोड़ रुपये का फंड बनाया है.
- मैं किसी भी पार्टी से जुड़ने वाला नहीं हूं यह मै साफ कर देना चाहता हूं.
- हमने कांग्रेस के साथ टिकटों को लेकर कोई सौदेबाजी नहीं की है. इस लड़ाई में जो हमारे साथ होगा हम उसका समर्थन करेंगे.
- हमें जिस तरह से कांग्रेस कह रही है कि वह हमारी बात सुनेंगे तो हमें लगता है कि हम अब गांव गांव तक कांग्रेस की बात ले जाएंगे.
- कांग्रेस का फॉर्म्युला हमें मंजूर है. मैंने जानकारों से बात की है और 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव है.
- हमें कांग्रेस को एकदम खुलकर सपोर्ट नहीं करेंगे लेकिन बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे. तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को समर्थन देंगे
- विकास की झूठी तस्वीर दिखा रही है बीजेपी.
- लोगों से मेरी अपील है कि बातों में न आएं और समझदारी से वोट दें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hardik Patel, Gujarat Assembly Eleciton 2017, PM Modi