विज्ञापन

बोइंग 787 फ्लाइट की जांच पूरी, एयर इंडिया ने कहा- फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली खराबी

ईंधन स्विच के कामकाज पर ध्यान पिछले साल जून में एयर इंडिया के 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बढ़ गया है. उस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में उड़ान के तुरंत बाद ईंधन आपूर्ति कटने का उल्लेख आया था.

बोइंग 787 फ्लाइट की जांच पूरी, एयर इंडिया ने कहा- फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली खराबी
हाल ही में हीथ्रो से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी.
नई दिल्ली:

दो फरवरी को लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आई थी. जिस कारण फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया गया था. इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई. अब एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने बेड़े में शामिल बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों के 'फ्यूल कंट्रोल स्विच' (FCS) की एहतियाती जांच पूरी कर ली है और इस दौरान कोई समस्या नहीं पाई गई. रविवार को लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु की उड़ान के दौरान एक बोइंग-787 विमान के ईंधन स्विच में तकनीकी खराबी आने की रिपोर्ट के बाद यह जांच की गई थी. वर्तमान में एयर इंडिया के बेड़े में 33 बोइंग-787 विमान हैं जिनमें से 28 विमान परिचालन का हिस्सा हैं.


एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की हुई जांच

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसने अपने बेड़े के सभी परिचालन वाले बोइंग 787 विमानों में ईंधन नियंत्रण स्विच की एहतियाती जांच पूरी कर ली है. एयर इंडिया ने कहा, "जांच के दौरान कोई भी समस्या नहीं पाई गई. हमारे एक पायलट द्वारा दी गई जानकारी के बाद अत्यधिक सावधानी बरतते हुए यह निरीक्षण किया गया था."

एयर इंडिया के एक पायलट ने सोमवार को लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु की उड़ान संचालित करने के बाद बोइंग 787-8 विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच के ठीक से काम न करने की सूचना दी थी. उसके बाद एयरलाइन ने उस विमान को जांच के लिए सेवा से हटा दिया था.

ईंधन स्विच के कामकाज पर ध्यान पिछले साल जून में एयर इंडिया के 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बढ़ गया है. उस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में उड़ान के तुरंत बाद ईंधन आपूर्ति कटने का उल्लेख आया था.

यह भी पढ़ें - फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी, लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया 787 फ्लाइट की रोकी गई उड़ान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boeing 787, Boeing 787 8 Dreamliner, Boeing 787 (Dreamliner) Aircraft, Air India, Air India Fuel Control Switch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com