विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2021

प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इन्स्टाग्राम हैक होने के आरोपों की जांच कराएगी सरकार: सूत्र

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं  प्रद्यौगिकी मंत्रालय (MEITY) की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसेपांस टीम CERT IN इसकी जांच करेगी.

प्रियंका गांधी ने कहा था कि सरकार उनके बच्चों को सोशल मीडिया पर निशाना बना रही है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के आरोपों को सरकार ने गंभीरता से लिया है और उसकी जांच कराने का  फैसला किया है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. मंगलवार (21 दिसंबर) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट की सरकार हैकिंग कर रही है.

उनके बयान मीडिया में आने के बाद सरकार ने उस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं  प्रद्यौगिकी मंत्रालय (MEITY) की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसेपांस टीम CERT IN इसकी जांच करेगी.

" वो मेरे बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रहे ": प्रियंका गांधी

बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने कल लखनऊ में सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव से जब राजनीतिक विरोधियों के घर आयकर विभाग की छापेमारी और अवैध फोन टैपिंग के सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये आरोप लगाए थे.

यूपी में महिला वोटों के लिए रस्साकशी, पीएम मोदी ने किया सम्मेलन; प्रियंका ने कहा- आखिर झुकना पड़ा

प्रियंका ने कहा कि सरकार उनके बच्चों को सोशल मीडिया पर निशाना बना रही है. उन्होंने कहा, "मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए जा रहे हैं. फोन टैपिंग ही काफी नहीं है. क्या उनके पास कोई  काम नहीं है?"  प्रियंका गांधी के दो बच्चे-18 साल की बेटी मिराया वाड्रा और 20 साल का बेटा रेहान वाड्रा है. हालांकि दोनों बच्चे बेहद कम ही सार्वजनिक तौर पर सामने आते हैं.

वीडियो: फोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट तक हैक किए जा रहे : प्रियंका गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Instagram Hack, Priyanka Gandhi Vadra Congress, MeitY
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com