विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

प्याज के बढ़ते दामों के बीच सरकार का दावा- खरीफ की फसल आने पर कम हो जाएंगे दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत भारी वृद्धि के साथ 50 रुपये प्रति किग्रा हो गयी है जो कुछ सप्ताह पहले 20 रुपये प्रति किग्रा थी.

Also Read in
प्याज के बढ़ते दामों के बीच सरकार का दावा- खरीफ की फसल आने पर कम हो जाएंगे दाम
फाइल फोटो
नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि एक सप्ताह में खरीफ फसल की आवक पर्याप्त रूप से बढ़ने के बाद प्याज कीमतों में कमी आएगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत भारी वृद्धि के साथ 50 रुपये प्रति किग्रा हो गयी है जो कुछ सप्ताह पहले 20 रुपये प्रति किग्रा थी. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सभी संबंधित अंशधारकों के साथ प्याज की उपलब्धता स्थिति और कीमत के बारे में समीक्षा की.

गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 110 और दालों के लिए 200 रुपए की बढ़ोत्तरी

कृषि मंत्रालय के साथ साथ व्यापार संगठनों ने सूचित किया कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्पादक क्षेत्रों में बाजार में खरीफ प्याज का आना शुरू हो गया है. एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘खरीफ प्याज का उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में कीमतें नरम पड़ने लगी हैं।’’ बैठक में यह भी बताया गया कि हाल की बरसात ने प्याज की खड़ी फसलों को प्रभावित नहीं किया है.

वीडियो : प्याज को लेकर पहले से ही थी आशंका

उत्पादक क्षेत्रों से खरीफ प्याज की आपूर्ति दिल्ली भी पहुंचना शुरू हो गई है. बयान में कहा गया है, ‘‘खरीफ फसल की आवक एक सप्ताह के भीतर पर्याप्त रूप से बढ़ने की उम्मीद है। यह दिल्ली जैसे उपभोक्ता क्षेत्रों में भी उपलब्धता को बढ़ायेगा जिससे कीमतों के कम होने में मदद मिलेगी.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Price Of Onion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com