विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

राजस्थान को 15 हजार करोड़ का तोहफा देने उदयपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, वसुंधरा ने की खास तैयारी

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.

राजस्थान को 15 हजार करोड़ का तोहफा देने उदयपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, वसुंधरा ने की खास तैयारी
राजस्थान को तोहफा देंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं
  • नरेंद्र मोदी इसके लिए उदयपुर में मौजूद हैं
  • 8 नई परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान को 15 हज़ार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का तोहफ़ा देंगे. इनमें से लगभग 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे. इसमें चंबल नदी पर बना केबल ब्रिज भी शामिल है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके लिए राजस्थान में उदयपुर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी अधिकारियों को सलाह, खुद को फाइलों तक ही न रखें सीमित

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नई परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.

पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कहा- जनधन योजना गरीबों के लिए ऐतिहासिक पहल

पीएम मोदी ने रात ट्वीट भी किया था कि कल मैं उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करूंगा. मैं प्रताप गौरव केंद्र भी जाऊंगा और महान महाराणा प्रताप को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा. राजस्थान सरकार के एक प्रवक्ता ने जयपुर में कहा कि प्रधानमंत्री पूरी हो चुकीं 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उधर राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उदयपुर में मौजूद हैं. राजे ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, लोक निर्माण मंत्री यूनुस खान और पुलिस महानिदेशक अजित सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com