विज्ञापन

पंजाब में महिलाओं के लिए खुशखबरी, मावां धीयां योजना अप्रैल से होगी लागू, हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

पंजाब में महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने गुड न्यूज दी है. अब पंजाब की महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे. आगामी अप्रैल से मान सरकार की मावां धीयां योजना लागू हो जाएगी.

पंजाब में महिलाओं के लिए खुशखबरी, मावां धीयां योजना अप्रैल से होगी लागू, हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये
punjab women mawa dhiyan yojna
  • पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए मावां धीयां योजना अप्रैल से लागू करने का ऐलान किया है
  • इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जमा किए जाएंगे
  • भगवंत मान सरकार ने 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाब में महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने गुड न्यूज दी है. अब पंजाब की महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे. आगामी अप्रैल से मान सरकार की मावां धीयां योजना लागू हो जाएगी. बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान ये वादा किया था.  

क्या है मावा धीयां योजना?

पंजाब सरकार की मावां धीयां योजना प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक पहल है. भगवंत मान सरकार ने ये फैसला किया था कि सामान्य श्रेणी की महिलाओं के खाते में 1000 जबकि अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह दिए जाएंगे. सरकार ये पैसे महिलाओं के सीधे बैंक खाते में डालेगी. 

मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना की मुख्य बातें

➔उद्देश्य(Purpose Of Scheme): माताओं और बेटियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और समर्थ बनाना
➔सहायता राशि: सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह
➔SC श्रेणी: अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह
➔पात्रता(Eligibility Criteria): पंजाब की निवासी और अन्य निर्धारित मानदंड

यह भी पढ़ें- बठिंडा में कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नट्ट के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें-  पंजाब की पिछली सरकारों में घर-घर पहुंचा नशा-केजरीवाल ने साधा निशाना
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com