विज्ञापन

बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड वीडियो में लगाए बड़े आरोप

एडवोकेट दविंदर नट्ट ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. नट्ट ने चंडीगढ़ के एक बिल्डर पर 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. 

बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड वीडियो में लगाए बड़े आरोप
  • पंजाब के बठिंडा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नट्ट के बेटे दविंदर नट्ट ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली.
  • आत्महत्या से पहले दविंदर ने एक वीडियो में चंडीगढ़ के एक बिल्डर और उसके बेटों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया.
  • दविंदर ने वीडियो में बताया कि कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पंजाब के बठिंडा में मौड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सुखराज सिंह नट्ट के बेटे और एडवोकेट दविंदर नट्ट ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्‍महत्‍या से पहले नट्ट ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्‍होंने एक बिल्‍डर और उसके बेटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही कहा कि वह कई आला नेताओं और प्रभावशाली व्‍यक्तियों से भी मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. वीडियो में उन्‍होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी भी वीडियो नहीं बनाई है. यह मेरी जिंदगी की पहली और आखिरी वीडियो है. 

आत्‍महत्‍या से पहले दविंदर नट्ट ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्‍होंने अपनी आपबीती बताई है. वीडियो में उन्होंने चंडीगढ़ के एक बिल्डर और उसके दो बेटों पर 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि बार-बार गुहार लगाने और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बावजूद भी बिल्डर की ओर से रकम वापस नहीं की गई. वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे साथ बहुत ही बड़ा धोखा हुआ है.

ये भी पढ़ें: फरीदकोट बना नशा विरोधी अभियान का मॉडल जिला, अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में भी 97% रिकवरी

मैं आम इंसान का बेटा नहीं हूं: दविंदर

अपने वीडियो में दवदिंर नट्ट ने कहा कि मैं आम इंसान का बेटा नहीं हूं, मेरे पिता ने चुनाव लड़े हैं. उन्‍होंने बताया कि मैं अपनी फरियाद लेकर के अन्‍य जगहों पर भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. 

साथ ही उन्‍होंने कहा कि मेरे पिता ने मुझे अपनी जमीन बेचकर के यह पैसा दिया था. उनकी मौत के बाद मिले 55 लाख रुपये भी मैंने बिल्‍डर को दे दिए थे, लेकिन मेरे साथ धोखा हो गया.  

ये भी पढ़ें: परमिंदर तिवारी: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पोस्‍टमार्टम नहीं कराने की मांग 

दविंदर ने अपने वीडियो में कहा कि मेरी बॉडी का पोस्‍टमार्टम नहीं कराया जाए, मुझे ऐसे ही विदा किया जाए. साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैं पेशे से वकील हूं. वकील भाईयों से विनती है कि मुझे इंसाफ दिला दो. मेरे पीछे मां है, उन्‍हें संभाल लो. मेरी मजबूरी है.

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सुखराज सिंह नट्ट का कुछ साल पहले निधन हो गया था. नट्ट चार बार विधायक का चुनाव लड़ चुके थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com